👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- तेलंगाना की फार्मा कंपनी में बड़ा रिएक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल
- पालघर की विराज प्रोफाइल कंपनी में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल
- दिल्ली के रघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी ब्लास्ट से भीषण आग, 2 की मौत
- लाल किला धमाका: UNSC रिपोर्ट में AQIS का नाम, पहले JeM से जुड़ा था लिंक; आखिर किस आतंकी संगठन का हाथ?
0:00 left
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार दोपहर जिला न्यायिक कैंपस के पास एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ। इस धमाक में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट अदालत की पार्किंग में खड़ी कार में हुआ।
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इसे पुलिस लाइन्स मुख्यालय तक सुना गया, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। प्रारंभिक जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह विस्फोट अदालत परिसर की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के पास हुआ। धमाके के कारण कई वाहनों को नुकसान पहुंचा और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सभी घायलों को तुरंत पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट किसी प्लांटेड डिवाइस, सिलिंडर ब्लास्ट या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ। बम निरोधक विशेषज्ञ धमाके के मलबे की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकधमाका कोर्ट परिसर पार्किंग एरिया में खड़ी कार में सिलेंडर फटने की वजह से हुआ। धमाका इतना तेज था कि आवाज तेज था कि आवाज आसपास के इलाकों तक सुनाई दी और हड़कंप मच गया।



