👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- तेलंगाना की फार्मा कंपनी में बड़ा रिएक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- पालघर की विराज प्रोफाइल कंपनी में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल
0:00 left
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के दौरे के दौरान दिल्ली में हुई भयावह घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे भारी मन से भूटान आए हैं क्योंकि बीती शाम की घटना ने पूरे राष्ट्र को गहरे आघात में डाल दिया है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि वे रातभर घटना की जांच में लगी सभी एजेंसियों के साथ संपर्क में रहे और आवश्यक निर्देश देते रहे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस षड्यंत्र की गहराई तक पहुंचने के लिए सभी संसाधन लगाए जाएंगे। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हादसे में जिन परिवारों ने अपना प्रियजन खोया है, पूरा देश उनके दुःख में सहभागी है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूरी आज्ञा दी गई है कि वे निष्पक्ष और त्वरित जांच कर आरोपी तक पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन भूटान, वहां के राजपरिवार और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत और भूटान के बीच सदियों से आत्मीय, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं, जो दोनों देशों की साझी विरासत को दर्शाते हैं। पीएम मोदी ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर शामिल होना न केवल भारत के लिए बल्कि उनके लिए भी एक दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा भूटान के साथ खड़ा रहेगा और दोनों देशों के रिश्ते समय के साथ और मजबूत होंगे।



