अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस में टीचर की गोली मारकर हत्या, दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Date:

नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस में दो नकाबपोश बदमाशों ने एलबीके हाई स्कूल के शिक्षक राव दानिश अली की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने शिक्षक राव दानिश अली को गोली मारने से पहले कहा था.. पहले तुम मुझे नहीं जानते थे, अब जान जाओगे। इसके बाद स्कूटी सवार अपराधियों ने टीचर पर गोलियों की बौछार कर दी। करीब 10 राउंड फायर किए गए थे जिसमें 4 गोलियां टीचर को लगीं।

अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने कहा कि आरोपियों के अभी पहचान नहीं की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीम में गठित की गई है। अभी परिजनों से बातचीत की जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुई है। दानिश अली एबीके हाईस्कूल में बीते 11 साल से कंप्यूटर शिक्षक के तौर पर पढ़ा रहे थ। वे हर रोज की तरह बुधवार की रात को भी खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे।

👉 यह भी पढ़ें:

दानिश अली के ससुर पूर्व कांग्रेस विधायक

टीचर दानिश अली पास के एक स्कूल में कंप्यूटर के टीचर थे। उनके बड़े भाई भी यहीं पर टीचर हैं। उनके बड़े भाई छात्र राजनीति से भी जुड़ रहे हैं। दानिश के ससुर ठाकुरद्वारे के पूर्व कांग्रेस विधायक हैं। मृतक दानिश अली की मां भी यहां शिक्षिका रही हैं। उनके पिता भी यहीं नौकरी करते थे। राव मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार यहां रह रहा था।

सपा नेता सरकार पर साधा निशाना

सपा नेता अज्जू इशहाक ने पूरी घटना की निंदा करते हुए सरकार पर निशाना साधा है, सपा नेता ने कहा, यूपी सरकार में जीरो टॉलरेंस की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को गोलियों का शिकार बनाया जा रहा है। आरोपी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं। जीरो टॉलरेंस की नीति जमीनी पटल पर धरासायी नजर रही है. सपा नेता शिक्षक की हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Mumbai में स्कूल बस पर गिरा पेड़, 11 साल के बच्चे की मौत, चार घायल

मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को स्कूल बस पर एक पेड़ गिर गया, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जिसमें 18 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।