👉 यह भी पढ़ें:
- India’s First Hydrogen Train: पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा से शुरू होगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जानें किराया, स्पीड और खासियत
- IND vs ENG 2nd ODI Highlights: जो रूट की 99 रन की मैच जिताऊ पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया; सीरीज 1-1 से बराबर
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
0:00 left
भारत और यूएई एक बेहतर भाग्य का हिसाब लिख रहे हैं पीएम मोदी

अबू धाबी में अहलान मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के साथ संबंधों का ज़िक्र करते हुए दोनों देशों की दोस्ती की बात की और बोले कि हम एक अच्छे भविष्य की बेहतरीन शुरुआत कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत और यूएई की दोस्ती हमारी साझा दौलत है. हम वक़्त की कलम से दुनिया की किताब पर एक बेहतर भाग्य का हिसाब लिख रहे हैं. हक़ीक़त में हम एक अच्छे भविष्य की एक बेहतरीन शुरुआत कर रहे हैं. हम दोनों देश साथ मिल कर चले हैं. साथ मिल कर आगे बढ़े हैं. आज यूएई भारत का तीसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर है. आज भारत में यूएई सातवां बड़ा निवेशक है.”
“टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भी भारत और यूएई की पार्टनरशिप लगातार मजबूत हो रही है. कम्युनिटी और कल्चर के मामले में भारत और यूएई ने जो हासिल किया है वो दुनिया के लिए एक मॉडल है.

इस दौरान उन्होंने अपनी पहली यूएई यात्रा का ज़िक्र किया और बोले, मुझे 2015 में अपनी पहली यूएई यात्रा याद है जब मुझे केंद्र में आए कुछ ही समय हुआ था. तीन दशकों के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की पहली यात्रा थी. कूटनीति की दुनिया मेरे लिए नई थी. उस समय एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत तत्कालीन युवराज और आज के राष्ट्रपति ने अपने पांच भाइयों के साथ किया था… वह स्वागत अकेले मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए था…

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, 2015 में जब मैंने उनसे शेख मोहम्मद बिन ज़ायद से यहां मंदिर का प्रस्ताव रखा था तो उन्होंने कहा था कि जिस ज़मीन पर तुम लकीर खींच दोगे वो मैं दे दूंगा. अब अबू धाबी में भव्य दिव्य मंदिर के लोकार्पण का समय आ गया है.



