दार्जिलिंग। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दार्जिलिंग में एक सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो गोरखा बहनों और भाइयों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
शाह ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर गोरखा समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद छह महीनों के भीतर गोरखा समुदाय से जुड़ी पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य में बदलाव की मांग अब तेज हो रही है और जनता परिवर्तन की दिशा में सोच रही है। उन्होंने उत्तर बंगाल के लोगों से अपील की कि एक बार फिर भाजपा को अवसर दिया जाए, ताकि विकास और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा ‘उत्तर बंगाल वालों, एक बार भाजपा सरकार बना दीजिए। तीन चुनावों से दार्जिलिंग तो कमल फूल पर वोट कर ही रहा है, लेकिन इस बार पूरा बंगाल तय कर बैठा है कि दीदी को हटाने का समय आ गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम् विवाद : अमित शाह ने कहा-तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस
- आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का दर्द, बोलीं-बदनाम किया, झूठे आरोप लगाए
- वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा-शर्म बची हो तो माफी मांग लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- Mallikarjun Kharge का पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर निशाना, कहा-15 दिन से चल रहा सदन, दोनों गायब



