👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
0:00 left
कोलकाता। चुनाव आयोग ने रविवार 15 मार्च को पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही ओपियन पोल भी सामने आए हैं।
आईएएनएस–मैटराइज के ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी एक बार फिर बाजी मार सकती हैं। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत हासिल करने के 148 सीटों की जरूरत होगी। पोल के आंकड़े देखें तो तृणमूल कांग्रेस फिर से सत्ता पर काबिज हो सकती है। आईएएनएस–मैटराइज के ओपिनियन पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 155 से 170 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 100 से 115 सीटें जाने का अनुमान है। इस पोल में एआईएमआईएम को 5-6 और अन्य को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।ओपिनियन पोल में टीएमसी को 43-45 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही एनडीए के 41-43 प्रतिशत और अन्य को 13 से 15 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद जताई गई है।
दो चरणों में होगा मतदान
बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 3.28 करोड़, महिला मतदाता 3.16 करोड़ और थर्ड जेंडर 1,152 मतदाता हैं। फर्स्ट–टाइम वोटर की संख्या 5.23 लाख है। 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 1.31 करोड़ है। 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता 3.79 लाख हैं, जबकि दिव्यांग वोटरों की संख्या 4.16 लाख है।
भाजपा का बढ़ता गया वोट शेयर
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में साल 2011 से तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी सत्ता में हैं। साल 2021 में टीएमसी ने 213 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा यहां अपना वोट शेयर बढ़ाती रही है। 2016 में भाजपा को केवल 3 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं 2021 में उसकी सीटों की संख्या बढ़कर 77 हो गई। भाजपा का वोट शेयर 38 प्रतिशत था।



