👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
- Bengal Politics Shocker: TMC विधायक मदन मित्रा पर ED का बड़ा एक्शन! भर्ती घोटाले में सोना-नकदी रिश्वत का खेल? 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
- गमछे पर गरमाई बिहार की सियासत, रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
- अमेरिका द्वारा तेल टैंकर जब्ती पर रूस का कड़ा ऐतराज, मैरिनेरा जहाज का मुद्दा गरमाया
- मुर्शिदाबाद में टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने रख दी बाबरी मस्जिद की नींव, कहा-कोई ताकत रोक नहीं सकती
- बिहार की राजनीति में गरमाई बयानबाजी – तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला
0:00 left
बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव पर सियासी तूफ़ान—टीएमसी विधायक के बयान से गरमाई राजनीति”
तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने के 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले बयान पर बवाल मच गया है । उन्होंने दावा किया था कि मस्जिद के निर्माण में लगभग तीन साल लगेंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “जो बंगाल में पहले कभी नहीं हुआ, वह अब होने लगा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी से अधिक “हिंदू-प्रिय” दिखने के लिए मंदिर राजनीति कर रही हैं, और इसी दबाव में उनके नेता ऐसे बयान दे रहे हैं। चौधरी ने कहा कि “मंदिर बने या मस्जिद, हमें आपत्ति नहीं, पर चुनावी फ़ायदे के लिए धार्मिक मुद्दों का इस्तेमाल सही नहीं है।”
वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी को निशाने पर लेते हुए कहा कि “टीएमसी सिर्फ़ बातें करती है। पहले उन्हें ऐसा करने दीजिए, फिर मैं बोलूंगा। हो सकता है वे समाज में विभाजन पैदा करने के लिए ऐसा कर रहे हों।”

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने भी टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के पास कोई काम नहीं बचा है, इसलिए वह ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि “ममता बनर्जी अपने विधायक से 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखवाकर तनाव पैदा करना चाहती हैं। बाबर के नाम पर कुछ नहीं होना चाहिए, वह एक हमलावर था।”



