राज ठाकरे और मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, मराठी भाषा विवाद में एफआईआर दर्ज करने की मांग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मराठी भाषा विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। उन पर हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने और भाषा–आधारित घृणा फैलाने का आरोप लगाया गया है। यह याचिका वकील घनश्याम उपाध्याय ने दायर की है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों महाराष्ट्र में मराठी न बोलने पर मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा कई लोगों की पिटाई की जा चुकी है। मनसे अध्यक्ष राज लगातार भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर किसी ने यहां मराठी का अपमान किया तो उसके गाल और हमारे हाथ की ‘युति’ जरूर होकर रहेगी। मीरा रोड में एक मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा एक दुकानदार की पिटाई के बाद राज ठाकरे ने आगे कहा था कि जो कुछ हुआ, जिसे पीटा गया, वो सही हुआ। उसे महाराष्ट्र स्टाइल में जवाब दिया गया। महाराष्ट्र में रह रहे हो, शांति से रहो, मराठी सीखो। हमारा तुमसे कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन अगर मस्ती करोगे तो महाराष्ट्र स्टाइल में समझा देंगे। राज ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र में जितने भी नेता हैं, उन सबसे अच्छी हिंदी मेरी है। मैं यहां कोई भाषा विवाद करने नहीं आया हूं। सतर्क रहिए, आपके साथ कुछ भी हो सकता है। मैं हिंदू हूं, लेकिन हिंदी मुझ पर थोपी नहीं जा सकती। इस प्रांत पर किसी का अधिकार है तो वह हमारा है।

👉 यह भी पढ़ें:

मराठी सीखने की दी है चेतवानी

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि तुम्हारी सरकार लोकसभा और विधानसभा में रहेगी, हमारी सरकार रास्ते पर रहेगी। अगर किसी ने मराठी भाषा की इज्जत नहीं की तो उसके हम गाल और हाथ दोनों लाल करेंगे। यहां जो गैर मराठी लोग रहते हैं, उनको यही बोलूंगा कि जल्द से जल्द मराठी बोलना सीख लो।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।