महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर: बीएमसी चुनाव में साथ आए उद्धव–राज ठाकरे
महाराष्ट्र के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा, शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ते हुए भी शानदार प्रदर्शन किया था। इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि में ठाकरे परिवार ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेकर राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Uddhav Thackeray : शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर किया वार, कहा-गद्दारों से मिलने का समय है, युवाओं से नहीं
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- उद्धव ठाकरे के छह सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, डिप्टी सीएम बोले-अब छह टाइगर हमारे पास आ गए
- महाराष्ट्र में अमित शाह ने कसा उद्धव ठाकरे पर तंज, कहा-शिवसेना अब एक, कोई गुट नहीं बचा
- Shiv Sena UBT : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसद
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?
बीएमसी चुनावों के लिए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ चुनाव लड़ेंगे। इस बहुप्रतीक्षित गठबंधन का ऐलान शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने किया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आज औपचारिक रूप से चुनावी गठबंधन की घोषणा करेंगे।
संजय राउत ने इसे महाराष्ट्र और मराठी जनता के लिए खुशी का क्षण बताते हुए कहा, “बालासाहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र के मूल निवासियों के अधिकारों के लिए शिवसेना की स्थापना की थी। 20 वर्षों तक ठाकरे बंधुओं का साथ नहीं रहा, जिससे महाराष्ट्र को नुकसान हुआ। अब भाजपा को सबक सिखाने और मुंबई में चल रही लूट को रोकने के लिए उद्धव और राज ठाकरे एकजुट हुए हैं।” उन्होंने बताया कि यह गठबंधन मुंबई की 10 नगर निगमों में मिलकर चुनाव लड़ेगा।



