मुंबई बीएमसी चुनावों के लिए उद्धव-राज ठाकरे ने जारी किया घोषणा पत्र, एक बार फिर मराठी कार्ड खेलने की कोशिश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। बीएमसी चुनावों के लिए रविवार को उद्धव–राज ठाकरे ने यूबीटी–मनसे का वचनपत्र यानी घोषणापत्र जारी कर दिया है। 20 साल बाद राज ठाकरे दादर स्थित शिवसेना भवन पहुंचे। उन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना यूबीटी–महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और एनसीपी पवार का घोषणापत्र लांच किया। इस घोषणा पत्र में कई लोक लुभावन वादों के साथ मराठी कार्ड खेलने की कोशिश भी की गई है।

5 जनवरी को दोनों भाई मुंबई बीएमसी चुनावों के लिए पहली संयुक्त रैली करेंगे। इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। पार्टी ने तरफ से वचननामा को बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 के लिए शिवशक्ति का मुंबईकरों के लिए वादा कहा गया है। शिवसेना यूबीटी और मनसे ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि चुनाव जीतने पर बीएमसी नर्सरी स्कूल शुरू करेगी। इनमें कामकाजी माता–पिता और कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल की जाएगी।

युवाओं से किया रोजगार का वादा

इसके साथ वचननामा में बालासाहेब ठाकरे सेल्फ–एम्प्लॉयमेंट फंड स्कीम का ऐलान किया है। इसके तहत एक लाख युवाओं को 25,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक का सेल्फ–एम्प्लॉयमेंट असिस्टेंस फंड और 25,000 गिग वर्कर्स और डब्बावालों को ई–बाइक के लिए बिना ब्याज वाला लोन देंगे। रोजगार के मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में जरूरी खाली जगहें भरने का वादा किया गया है। ठाकरे भाईयों ने कहा है कि जो मराठी युवा रोज़गार के लिए मुंबई आना चाहते हैं, उनके लिए हॉस्टल बनाएंगे।

महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए

राज और उद्धव ठाकरे के संयुक्त शिवशक्ति मेनिफेस्टो में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। महिला गृहणियों का पंजीकरण कर उन्हें हर महीने 1500 रुपये की स्वाभिमान निधि दी जाएगी। इसके साथ ही 1500 रुपये में भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि महंगाई से राहत मिल सके। कामकाजी माता–पिता और कामकाजी महिलाओं के लिए डे–केयर सेंटर शुरू करने का भी वादा किया गया है।

महाराष्ट्र को यूपी-बिहार की तरह चलाने की कोशिश

राज ठाकरे ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि वह सत्ता से कभी दूर नहीं जाएगा, तो यह उसका भ्रम है। जो आज कर रहे हैं, उसका भुगतान उन्हें भविष्य में करना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र को यूपी–बिहार की तरह चलाने की कोशिश हो रही है। राज ठाकरे ने जोर देकर कहा कि यह महाराष्ट्र है। यहां हर नेता और मेयर मराठी ही होगा। इस शहर में मराठी का मान रखना ही होगा।

उद्धव ठाकरे ने भी किया मराठी मेयर का वादा

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा। उद्धव ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा मराठी आदमी को हिंदू नहीं समझती? उन्होंने आरोप लगाया कि बिना विरोध के जीत की एक नई तकनीक शुरू की गई है, साम, दाम, दंड, भेद सब अपनाया जा रहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा विधानसभा के चेयरमैन राहुल नार्वेकर का खुलेआम उम्मीदवारों और वोटरों को धमकी देना बहुत चौंकाने वाला है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।