गंदे पानी मामले में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ली महापौर भार्गव और पार्षद वाघेला की क्लास, सरकार के खिलाफ बयानबाजी पर जताई आपत्ति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। देश के सबसे साफ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से हो रही मौतों के बाद राजनीतिक बयानबाजी को भाजपा संगठन ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पार्षद कमल वाघेला की क्लास ली है। उन्होंने सरकार के खिलाफ बयानबाजी पर कड़ी आपत्ति ली।

उल्लेखनीय है कि भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौतों के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कई बार यह कहा था कि अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे। इतना ही नहीं नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे की बैठक में भी उन्होंने कहा था कि अधिकारी नहीं सुन रहे, यह बात सीएम तक पहुंचा दीजिए। इतना ही नहीं मीडिया को दिए बयान में भी महापौर ने कहा था कि उनके निर्देश के बाद भी अधिकारियों ने काम नहीं किया। इधर, वाघेला भी अपने मन से मौतों का आंकड़ा जारी करते रहे।

महापौर और पार्षद को दी हिदायत

सूत्र बताते हैं कि संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक रूप से सरकार के खिलाफ बोलने की क्या जरूरत थी। अगर अधिकारी नहीं सुन रहे और कोई परेशानी है तो यह बात पहले संगठन को बतानी थी। इस तरह की बयानबाजी से सरकार की बदनामी हुई है। इसी तरह पार्षद कमल वाघेला को भी कहा कि अपने मन से मौतों का आंकड़ा प्रस्तुत करने की जरूरत क्या थी। संगठन महामंत्री ने दोनों को हिदायत दी कि आइंदा ध्यान रखें और ऐसे बयान न दें जिससे सरकार और संगठन की बदनामी हो। बताया जाता है कि इस चर्चा के दौरान प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, उपाध्यक्ष डॉ.निशांत खरे और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी उपस्थित थे।

इतने डर गए मिश्रा की खाचरौद तक चले गए

बताया जाता है कि इस पूरे घटनाक्रम से नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा इतने डर गए कि वे संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ ही लगे रहे। हितानंदजी एक शादी में शामिल होने खाचरौद आए थे। मिश्रा उनके साथ खाचरौद गए और फिर वापस भी उन्हीं के साथ आए। इससे पहले जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा इंदौर आए थे तो, हितानंद शर्मा को एयरपोर्ट पर प्रवेश लेने में काफी दिक्कत आई थी। उस समय नगर अध्यक्ष मिश्रा की जमकर किरकिरी हुई थी। मिश्रा नहीं चाहते थे कि इस बार कोई ऐसी घटना हो या हितानंदजी किसी बात से नाराज हो जाएं। हालांकि भागीरथपुरा मामले में मिश्रा इंदौर में नहीं थे, इस कारण वे खुद को सुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं।

मंत्रीजी को दिल्ली ने किया है तलब

इस पूरे मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका से भी भाजपा संगठन खुश नहीं हैं। मंत्रीजी की खुद की विधानसभा में हुए इतने बड़े घटनाक्रम से पूरे देश में सरकार और संगठन की बदनामी हुई है। इसके बाद मीडिया में उनके घंटे वाले बयान ने मामले और हवा दी है। इसको लेकर दिल्ली तलब किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन सीधी जिले को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बदला अभियान का नारा, अब कांग्रेस पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ से हमला

मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने अभियान का नारा बदला और अब कांग्रेस पर 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' से हमला तेज किया है। यह नया नारा 5 नवंबर तक चलेगा।

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।

इंदौर में ESIC इंटर्न डॉक्टरों को 5 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, कलेक्टर से शिकायत

इंदौर ESIC इंटर्न डॉक्टरों को पांच महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर हड़ताल शुरू की है।

इंदौर में 42 लाख पुराने वाहनों पर नहीं लगी HSRP प्लेट, नियमों का उल्लंघन

इंदौर में पुराने वाहनों पर HSRP प्लेट न लगाने की समस्या जारी है। लगभग 75,000 वाहनों पर यह अनिवार्य प्लेट अभी भी नहीं लगी है।

सोनम वांगचुक बोले: विरोध प्रदर्शन की न मिले अनुमति तो बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी ‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी, शूटिंग पूरी

एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म RRR से 6 गुना बड़ी है। शूटिंग में 40 दिन की बचत हुई है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा, 50 पर चार्जशीट

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा हुआ है। 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।