मध्यप्रदेश में भाजपा की राजनीति के चाणक्य हितानंद शर्मा को संघ ने वापस बुलाया, अपने कार्यकाल में कई विकट परिस्थितियों से पार्टी को निकाला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को संघ ने वापस बुला लिया है। उनका कार्यकाल सबसे सफल माना जाता है। उन्होंने भाजपा को न केवल हर चुनाव में अपार सफलता दिलाई, बल्कि कठिन परिस्थितियों में पार्टी को कई बार संकट से निकाला। संघ ने उनके सफल कार्यकाल और कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए ही वापस बुलाने का फैसला लिया।

ताजा फेरबदल के अनुसार प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को अब मध्य क्षेत्र का सह बौद्धिक प्रमुख बनाया है। उनका केंद्र जबलपुर रहेगा। रणनीति के तहत यह बदलाव किया गया है। हितानंद शर्मा मूल रूप से अशोकनगर (चंबल क्षेत्र) के निवासी हैं। वे लंबे समय से विद्या भारती संगठन से जुड़े रहे हैं। संघ पृष्ठभूमि के चलते संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। इस आदेश में तीन प्रचारकों की भी जिम्मेदारी बदली गई है। सुरेंद्र मिश्रा अब पूर्व सैनिक सेवा परिषद में काम करेंगे। मुकेश त्यागी ग्राहक पंचायत में काम संभालेंगे। वहीं ब्रजकिशोर भार्गव क्षेत्र गो सेवा प्रमुख बनाए गए हैं।

संगठन में निभाई चाणक्य की भूमिका

हितानंद शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री बनने से पहले वे सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्ष 2020 में उन्हें प्रदेश सह–संगठन महामंत्री बनाया था, जबकि 2022 में वे सुहास भगत के स्थान पर प्रदेश संगठन महामंत्री बने थे।

अनुशासन में किसी भी नेता को नहीं छोड़ा

हितानंद शर्मा के कार्यकाल अन्य सफलताओं के साथ ही अनुशासन के लिए भी जाना जाएगा। जब भी किसी नेता ने चाहे वह मंत्री ही क्यों न हो, अगर कभी कोई गलत बयान दिया या कोई गलती की तो हितानंदजी ने उसे नहीं छोड़ा। ऐसे नेताओं को बुलाकर वे फटकार लगाने के साथ ही समझाइश भी देते रहे। कहा ही जाता था कि जिसे नेता को हितानंदजी का बुलावा आया है यानी उस नेता की खैर नहीं।

तहसील प्रचारक से शुरू किया था सफर

हितानंद शर्मा के संगठन महामंत्री रहते संगठन से लेकर चुनावी रणनीति में बड़ी कामयाबियां मिली हैं। बूथ सशक्तिकरण अभियान में उन्होंने माइक्रो–लेवल पर जाकर तैयारियां कीं। तकनीकी नवाचारों को जिस तरह अपनाया गया, वह भाजपा में पहला प्रयोग माना गया।

29 सीटें दिलाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

भाजपा में निरंतर चलने वाले अभियानों की संपूर्ण जानकारी उनके मोबाइल और तकनीकी सिस्टम में रहती थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपार सफलता दिलाने के बाद लोकसभा चुनाव में 29 सीटों पर कब्जा दिलाने में हितानंदजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लंबे समय तक विद्या भारती का भी काम देखा

हितानंद शर्मा तत्कालीन संगठन महामंत्री सुहास भगत के सह संगठन महामंत्री के रूप में भाजपा में आए थे। पार्टी से पहले उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक विद्या भारती का काम देखा। उससे भी पहले वे तहसील प्रचारक, जिला प्रचारक और विभाग प्रचारक जैसे दायित्व निभा चुके हैं।

सत्ता और संगठन के बीच जबरदस्त संतुलन

हितानंद शर्मा के कार्यकाल को सत्ता और संगठन के बीच बेहतर संतुलन के लिए भी जाना जाएगा। हितानंद शर्मा को संघ और सरकार के बीच समन्वय की अहम कड़ी माना जाता था। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के बीच तालमेल बनाकर उन्होंने कई बार अंतर्कलह को टालने में निर्णायक भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन सीधी जिले को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बदला अभियान का नारा, अब कांग्रेस पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ से हमला

मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने अभियान का नारा बदला और अब कांग्रेस पर 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' से हमला तेज किया है। यह नया नारा 5 नवंबर तक चलेगा।

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।

इंदौर में ESIC इंटर्न डॉक्टरों को 5 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, कलेक्टर से शिकायत

इंदौर ESIC इंटर्न डॉक्टरों को पांच महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर हड़ताल शुरू की है।

इंदौर में 42 लाख पुराने वाहनों पर नहीं लगी HSRP प्लेट, नियमों का उल्लंघन

इंदौर में पुराने वाहनों पर HSRP प्लेट न लगाने की समस्या जारी है। लगभग 75,000 वाहनों पर यह अनिवार्य प्लेट अभी भी नहीं लगी है।

सोनम वांगचुक बोले: विरोध प्रदर्शन की न मिले अनुमति तो बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी ‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी, शूटिंग पूरी

एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म RRR से 6 गुना बड़ी है। शूटिंग में 40 दिन की बचत हुई है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा, 50 पर चार्जशीट

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा हुआ है। 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।