👉 यह भी पढ़ें:
- Uddhav Thackeray : शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर किया वार, कहा-गद्दारों से मिलने का समय है, युवाओं से नहीं
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- उद्धव ठाकरे के छह सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, डिप्टी सीएम बोले-अब छह टाइगर हमारे पास आ गए
- महाराष्ट्र में अमित शाह ने कसा उद्धव ठाकरे पर तंज, कहा-शिवसेना अब एक, कोई गुट नहीं बचा
- Shiv Sena UBT : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसद
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?
0:00 left
मुंबई। महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए आज गुरुवार को मतदान हो रहे हैं। इस दौरान शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ठाकरे बंधुओं ने मतदान के बाद स्याही मिट जाने की बात कही। उद्धव ठाकरे ने तो चुनाव आयुक्त को निलंबित करने की मांग भी कर डाली।
उद्धव ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि वोट करने के बाद मतदाताओं की उंगली से स्याही मिट गई है। उद्धव ठाकरे ने यह भी दावा किया कि पुरुष मतदाताओं के सामने महिला वोटर्स की फोटो लगी है। बीजेपी बोर्ड लगाकर वोटिंग कर रही है। चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य चुनाव आयुक्त पगार किस बात का ले रहे हैं? किसके पैसे खा रहे हैं? उंगली पर लगाई निशानी मिटाई जा सकती है, यह अब साफ हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार चुनाव आयुक्त के साथ नौकर जैसा बर्ताव कर रही है. पैसै बांटे जा रहे हैं. साम–दाम–दंड–भेद जैसी परिस्थिति हो गई है। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि खुद फडणवीस सरकार में मंत्री गणेश नाईक को मतदान करने नहीं मिला, क्योंकि वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं था। ऐसे में उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि चुनाव आयुक्त को निलंबित किया जाए।
राज ठाकरे ने कहा-हैंड सैनेटाइजर से मिट रही स्याही
एमएनएस के चीफ राज ठाकरे ने कहा कि पहले जो स्याही मतदान में निशान के लिए प्रयोग की जाती थी उसकी जगह एक पेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पेन को लेकर कई शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने पर स्याही गायब हो जा रही है। उन्होंने कहा कि हम आपको बताना चाहते हैं कि कैसे सिस्टम चलाया जा रहा है। ये बस किसी तरह चुनाव जीतने का तरीका है।



