👉 यह भी पढ़ें:
- अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग: 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चों में मची अफरा-तफरी; वेंटिलेटर में धमाके के बाद भड़की आग
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक फिर खुला, भारी बारिश से मुंबई, पुणे और लोकल ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित
- Maharashtra Rain Alert: भारी बारिश से Mumbai-Pune Expressway बंद, भूस्खलन के बाद हाई अलर्ट; पुणे के स्कूलों में छुट्टी
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- सीएम मोहन यादव की संपत्तियों को लेकर फैलाई जा रही भ्रम की स्थिति, कृषि भूमि में नहीं हुई है कोई वृद्धि
0:00 left
मुंबई। महाराष्ट्र में अभी सीएम पद को लेकर खींचतान मची हुई है। एकनाथ शिंदे के यह कहने के बाद भी कि उन्हें भाजपा की सीएम भी मंजूर है, बात आगे नहीं बढ़ रही। इस बीच भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि पांच दिसंबर को महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन होगा।
एक वरिष्ठ भाजपा नेता अपने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर शनिवार को मीडिया को यह जानकारी दी। वरिष्ठ नेता ने बताया कि सीएम की रेस में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे हैं। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे को लगातार संशय बना हुआ है। एमवीए और महायुति में वार–पलटवार भी जारी है। मगर यह साफ नहीं हो पा रहा आखिरकार यह गद्दी मिलेगी किसे। महायुति के नेताओं की बैठक गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हो चुकी है। शुक्रवार को मुंबई में महायुति की बैठक होने वाली थी, लेकिन सीएम एकनाथ शिंदे अचानक सतारा स्थित अपने गांव चले गए। इससे यह कयास लगाए जाने लगे कि उन्हें जो ऑफर भाजपा से मिला है वह पसंद नहीं आया। सूत्र बताते हैं कि रविवार को महायुति की बैठक में मंत्रिमंडल को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
288 में से 132 सीटों पर भाजपा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को प्रचंड जीत मिली। गठबंधन ने प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों में से 236 पर जीत दर्ज की है। सबसे अधिक भाजपा ने 132 सीटों पर चुनाव जीता है। शिवसेना के पास 57 और अजित पवार की पार्टी एनसीपी के पास 41 विधायक हैं। विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी को सिर्फ 48 सीटें मिलीं। सबसे अधिक 20 सीटों पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने जीत दर्ज की। कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) ने महज 10 सीटों पर चुनाव जीता है। दो सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है।



