लखनऊ। यूपी के संभल में जामा मस्जिद परिसर के सर्वे के विवाद से भड़की हिंसा में मारे गए लोगों को सपा 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा करते हुए यूपी सरकार से 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने को कहा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब पहले दिन के सर्वे में सबने साथ दे दिया था, सर्वे का काम हो गया था फिर दूसरे दिन का सर्वे क्यों कराया गया? दूसरे दिन का सर्वे जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए कराया गया। उन्होंने कहा कि सर्वे करने के लिए जो लोग अंदर गए, उन्होंने जानबूझकर नारे लगाए, ताकि माहौल बिगड़े। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी इसमें मिले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में न्याय मिलेगा। अखिलेश ने कहा कि सरकार इतनी डरी हुई है कि सपा के प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने नहीं दे रही। अखिलेश यादव ट्वीट किया कि प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है। ऐसा प्रतिबंध अगर सरकार उन पर पहले ही लगा देती, जिन्होंने उन्मादी नारे लगवाए तो संभल का माहौल नहीं बिगड़ता। संभल जिला प्रशासन ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक रोक लगा दी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- Gorakhpur Encounter: STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल उर्फ बाबू को किया ढेर, कई राज्यों में हत्या के केस दर्ज
- UP STF Encounter: 1.25 लाख का इनामी लल्लन सिंह ढेर, 7 हत्याओं और SI की पिस्टल लूट का आरोपी आखिर कैसे पहुंचा मौत के मुहाने तक?
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- ED Raid Mystery: दुबई फर्जी एक्सपोर्ट केस में बड़ा एक्शन, यूपी से पंजाब तक छापे; संजीव अरोड़ा कनेक्शन पर खुलासे
- मोदी की अपील पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले — “देश का सबसे बड़ा संकट खुद भाजपा”



