आखिर कैसे हुआ ओवरब्रिज लोकार्पण में सीएम के सामने हंगामा, गलती हो गई या जान बूझकर की गई?

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। सोमवार का दिन इंदौर के लिए बहुत खास रहा कि सीएम डॉ.मोहन यादव ने चार ओवरब्रिजों की सौगात दी, लेकिन इस खुशी के मौके पर जो हंगामा हुआ वह शहर के माथे पर कलंक लगा गया। जिस ओवरब्रिज का नाम पहले से तय था, वहां ब्रांडिंग भी उसी नाम से की गई थी, उसका सिलालेख कैसे गलत हो गया?

फूटी कोठी ओवरब्रिज का नाम बंजारा समाज के महान संत सेवालाल महाराज के नाम पर रखा जाना तय हुआ था। इसी वजह से कार्यक्रम में बंजारा समाज के कई संतों तथा समाजजनों को आमंत्रित किया गया था। जब समाज के लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो वहां सिलालेख पर फूटी कोठी फ्लाईओवर का नाम देख नाराज हो गए। फिर क्या था जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को समाज के लोगों के बीच जाकर उन्हें समझाना पड़ा। बात इतने से भी नहीं बनी और नारेबाजी चलती रही, तब मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से कहा कि ब्रिज का नाम संत सेवालाल महाराज के नाम पर ही है। सिलालेख में गलती हो गई है, सुधार ली जाएगी। इसके बाद जब बंजारा समाज के एक संत संबोधन देने आए तो उन्होंने भी लोगों को समझाया कि नाम गलत हो गया है, सही हो जाएगा।

सीएम को भी देनी पड़ी सफाई

जब सीएम मंच पर आए तो भी कुछ लोग नारे लगाने लगे। इस दौरान सीएम ने कहा कि फूटी कोठी को कौन जानता है। फूटी कोठी मतलब किस्मत फूटी। यह ब्रिज महान संत सेवालाल महाराज के नाम पर ही है। उन्होंने संत सेवालाल के नाम के जयकारे भी लगवाए। इसके साथ ही सीएम ने देश में बंजारा समाज के योगदान की भी चर्चा की।

बड़ा सवाल-इतनी बड़ी गलती हुई कैसे

इस घटनाक्रम के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इस तरह की गलती हुई कैसे? क्या आईडीए ने जिन अधिकारियों अनिल चुघ और कपिल भल्ला को जिम्मेदारी दी थी उनकी गलती है या फिर इन अधिकारियों से किसी रणनीति के तहत यह गलती कराई गई। कहा तो यहां तक जा रहा है कि इस गलती के कारण कुछ नेताओं को अपनी राजनीति चमकाने का मौका भी मिल गया। अब यह आईडीए की जिम्मेदारी है कि इसके दोषियों पर कार्रवाई करे। अगर आईडीए चुप बैठ जाता है तो यह अर्थ लगाना आसान होगा कि ऐसी गलती किसी रणनीति के तहत की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।