केंद्र सरकार के आदेश से पहले ही इंदौर में तीन दिन से बिजली विभाग का ‘ब्लैक आउट’, आखिर सीएम का प्रभार वाला शहर है भाई

Date:

इंदौर। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनातनी के बीच केंद्र सरकार ने कल पूरे देश के 244 जिलों में ब्लैक आउट करने का आदेश जारी किया है। इसमें इंदौर सहित मध्यप्रदेश के पांच शहर भी शामिल हैं। इंदौर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का प्रभार वाला शहर है, शायद इसीलिए बिजली विभाग ने केंद्र और राज्य सरकार को प्रसन्न करने के लिए केंद्र के आदेश से पहले ही ब्लैक आउट की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। आंधी-पानी के बहाने ही सही मध्यप्रदेश की बिजली कंपनी ने पूरे शहर के लोगों को तीन दिन से अंधेरे में डूबा रखा है।

कभी मिनी मुंबई कहा जाने वाला शहर कांग्रेस के शासनकाल को कोसते हुए अपने पैरों पर खड़ा होने लगा था। फिर सफाई में लगातार सात बार नंबर वन आकर यह देश के बड़े शहरों के साथ मुस्कुराते हुए फोटो भी खिंचवाने लगा। भाजपा की सरकार ने सारी सुविधाएं जुटाने के लिए खूब पैसे खर्च किए, लेकिन बारिश के पानी में धुल कर सब साफ होता रहा। वैसे तो हर साल ही बेचारा विकास पानी में बेपानी हो जाता है, लेकिन अभी रविवार से शुरू तेज हवाओं के साथ बारिश के सिलसिले ने बिजली कंपनी यानी बिजली विभाग का तो इस शहर से अस्तित्व ही खत्म कर दिया है।

शहर परेशान, न नेता जागे, न बिजली विभाग

रविवार, सोमवार और मंगलवार तीन दिनों से शहर की जनता त्राही-त्राही कर रही है, लेकिन न तो बिजली विभाग जागा और न ही शहर का कोई जनप्रतिनिधि। बिजली विभाग के कॉल सेंटर का नंबर लगा-लगा कर लोग परेशान हो गए। शिकायत दर्ज भी हुई। कोई किस्मत वाला रहा तो ऑपरेटर से बात भी हो गई, लेकिन समाधान नहीं निकला। परेशान लोगों ने नेताओं और अपने जनप्रतिनिधियों को फोन लगाया तो जवाब मिला-मेरा यहां भी लाइट नहीं है। अरे, भाई क्यों नहीं है। अगर नहीं है तो आप क्या कर रहे हो?

कोई दूसरा राज्य होता सड़क पर होता विभाग

यह तो गनीमत है कि इंदौर एक शांतिप्रिय शहर है। यहां के लोग हर मुसीबत बर्दाश्त कर लेंगे लेकिन मुंह नहीं खोलेंगे। अगर दूसरा कोई राज्य होता तो बिजली विभाग का पूरा दफ्तर अब तक सड़क पर आ गया होता। और अभी जो जिम्मेदार अधिकारी मोबाइल पर फील्ड में होने की बात कह कर आराम फरमा रहे हैं, उन्हें किसी बिल में भी छुपने की जगह नहीं मिलती।

सीएम के प्रभार वाले जिले का यह हाल

जरा सोचिए, मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी, देश का सबसे साफ शहर, मिनी मुंबई और न जाने क्या-क्या तमगा। इसके साथ सोने पर सुहागा कि सीएम खुद इस जिले के प्रभारी हैं, यहां अगर यह हाल है तो मध्यप्रदेश के अन्य जिले किस हालत में होंगे। सीएम मेहनत कर इन्वेस्टमेंट ला रहे हैं। इंदौर में सारी सुविधाएं जुटा रहे हैं, लेकिन सरकारी विभाग उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।

जिम्मेदारों पर नकेल कसना जरूरी

कम से कम सीएम को अपने प्रभार वाले जिले की तो चिन्ता करनी ही चाहिए। इंदौर की जनता उनसे यही अपेक्षा रखती है। अगर सचमुच सीएम इंदौर के हितैषी हैं तो उन्हें बिजली कंपनी के जिम्मेदार अफसरों पर तत्काल नकेल कसनी चाहिए। यह पूछा जाना चाहिए कि ऐसी हालत क्यों हुई? मेन्टेंस पर हर साल खर्च किए जाने वाले करोड़ों रुपए कहां जाते हैं? और यह भी पूछा जाना चाहिए कि आखिर ऐसी क्या खराबी आ जाती है, जिसे बनाना बिजली कंपनी के इंजीनियरों को नहीं आता।

जरा आज का हाल जान लेते हैं

आज यानी मंगलवार दोपहर में बारिश होने से पहले ही कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बारिश बंद होने के 6-8 घंटे बाद बिजली आई, लेकिन कई इलाकों में वोल्टेज नहीं है। लोग शिकायत कर-कर के थक गए। फ्रिज में रखा सामान खराब हो गया। पीने के पानी के लाले पड़े हैं। मोबाइल, लैपटॉप डिस्चार्ज हैं। बहुमंजिला इमारतों वाली रहवासी कॉलोनियों का जनरेटर लगातार चलकर खराब हो चुका है। बीमार और वृद्ध लोगों को सीढ़ियों से उतर कर आना-जाना पड़ रहा है, लेकिन बिजली विभाग को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में किशोरी से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट आ रही स्लीपर बस में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही। यह वृद्धि दर RBI के 7.0% के अनुमान से कहीं बेहतर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश: ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का मंथन, संगठन विस्तार की बनी रणनीति

ओरछा में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

गायक अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार

कर्नल सोफिया मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया है।

मारुति सुजुकी की छोटी EV e-Sky जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 310 किमी रेंज

सुजुकी ई-स्काई इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 310 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है।

भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ ‘INS निपुण’, गहरे समुद्र में अभियानों को मिलेगी मजबूती

भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।

राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का नया खाका, 42 सेक्टरों में बंटेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत 42 सेक्टरों का नया विकास खाका तैयार किया गया है, जिससे 6 जिलों की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।

इंदौर: लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर से खुलेगी, जाम से मिलेगी राहत

इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से टापू बना उमरी गांव, ग्रामीणों के रेस्क्यू में जुटी SDERF

पन्ना जिले में भारी बारिश के कारण उमरी गांव टापू बन गया। प्रशासन ने पन्ना में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 47 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नेपाल बाढ़ संकट: भारत ने भेजी 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप, टनल रेस्क्यू टीम भी रवाना

नेपाल बाढ़ राहत के तहत भारत ने 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप काठमांडू भेजी है। इसमें टनल रेस्क्यू टीम, बेली ब्रिज और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं।

सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया

इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुछ सेकंड की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।

MP: राजा राम की नगरी से तय होगा BJP का सियासी एजेंडा, जेन-जी वोटर्स पर फोकस

ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मिशन 2028 और जेन-जी वोटर्स को लेकर अहम रणनीतिक फैसले लिए गए हैं।

रूस से रिकॉर्ड कच्चे तेल की खरीद के बीच भारत ने ऐसे साधी अपनी ऊर्जा सुरक्षा

भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2026 में रूसी तेल की हिस्सेदारी 50 फीसदी पार कर गई।

‘नेता आया है या तुम्हारा बाप…’ CM जनसंवाद में अधिकारियों पर भड़कीं रीना मीणा

श्योपुर के रायपुरा में रीना मीणा जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों की कार्यशैली पर बुरी तरह भड़क गईं और खरी-खोटी सुनाई।

एक्सपोर्ट हब योजना में शामिल हुआ इंदौर, स्थानीय उत्पादों के निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

एक्सपोर्ट हब योजना के तहत इंदौर को अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र बनाया जाएगा, जिससे फार्मा और ऑटो सेक्टर के निर्यात को नई गति मिलेगी।

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की चेतावनी, खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की किसानों ने चेतावनी दी है। खरीद मूल्य 65 रुपये प्रति लीटर तय करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं।

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म का फर्जी मैसेज आए तो सावधान, इंदौर में अलर्ट जारी

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म के नाम पर 1500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इंदौर प्रशासन ने फर्जी संदेशों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

MP: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, बीमारी से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

बालाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमारी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।