👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 6 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 155.77 अंक गिरकर 80,641.07 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 81.55 अंक गिरकर 24,379.60 पर पहुंच गया। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 294.85 अंकों (0.37%) की बढ़त के साथ 80,796.84 अंकों पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 114.45 अंकों (0.47%) की बढ़त लेकर 24,461.15 अंकों पर बंद हुआ था।
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 34 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 1.66 प्रतिशत की बढ़त और एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 3.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर 1.34 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.28 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.12 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.02 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.65 प्रतिशत, इंफोसिस 0.15 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.09 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.07 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।



