👉 यह भी पढ़ें:
- हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, खड़गे बोले- अपमान हुआ; नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
- Kharge ने कहा-सदन में जवाब दें मोदी-शाह, नहीं तो इस्तीफा दें
- भारत-अमेरिका संबंधों पर मोदी और जेडी वेंस की बातचीत, व्यापार से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक कई मुद्दे चर्चा में
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
- Ram Mandir Donation Row: राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, राम मंदिर चंदे की कथित गड़बड़ी पर मांगी स्वतंत्र जांच
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश
0:00 left
पीएम मोदी को खड़गे का जवाब, लगाए कई आरोप
तकरीबन 600 वकीलों की ओर से देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखने के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना की.पीएम मोदी की इस आलोचना पर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान आया है.खड़गे ने जनवरी 2018 में सुप्रीम कोर्ट के चार जजों के प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की आलोचना करने, इनमें से एक जज ( रंजन गोगोई) को राज्यसभा का सदस्य बनाने, हाल में कोलकाता हाई कोर्ट के जज से इस्तीफा दे चुके एक जज को लोकसभा का टिकट देने और नेशनल ज्यूडिशियल अपॉइंटमेंट कमीशन लाने को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

खड़गे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए एक ट्वीट में आरोप लगाया, मोदी जी, आपके द्वारा एक के बाद एक संस्थानों को समर्पण करने के लिए धमकाया जा रहा है. उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया, इसलिए आप अपने पापों के लिए कांग्रेस पार्टी पर दोष मढ़ना बंद करें! आप लोकतंत्र से छेड़छाड़ करने और संविधान को चोट पहुंचाने की कला में माहिर हैं!पीएम मोदी ने एक ट्वीट में गुरुवार को कहा कि दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति रही है.



