India

Pune Murder Case : गूगल पर सर्च किया था डेथ पॉइंट, पुलिस ने लोहागढ़ किले में रीक्रिएट कराया सीन

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जाता है कि केतन की हत्या से पहले सिया और चेतन ने गूगल से काफी मदद ली थी। पुलिस ने सिया और अन्य आरोपियों को किले पर ले जाकर सीन री क्रिएट भी कराया है।

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में रविवार को देश को संबोदित किया। इस दौरान उन्होंने सोने से लेकर पेट्रोल तक की चर्चा की। पीएम मोदी ने नांदेड़ जिले की एक शादी का किस्सा भी सुनाया।

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: चढ़ावे की कथित चोरी मामले में बड़ा एक्शन, पुलिस ने 8 आरोपियों के घरों पर एक साथ की...

Ayodhya Ram Mandir News से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले की जांच तेज करते हुए पुलिस ने रविवार सुबह आठों आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए।

यशवंत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को :  हर साल 10 सदस्यों को मिलेगी सदस्यता, एजीएम ने प्रस्ताव किया पारित

शहर के प्रतिष्ठित यशंवत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को हो रहे हैं। इससे पहले 27 जून को बुलाई गई एजीएम में कई प्रस्ताव पारित हुए। इसमें सबसे प्रमुख प्रस्ताव हर साल 10 सदस्य बनाने का रहा। एजीएम में पक्ष-विपक्ष के अधिकांश सदस्य मौजूद थे।

मुंबई में मुहर्रम के जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने वाला शख्स पकड़ाया, 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त

मुंबई पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। यहां मुहर्रम के जुलूस में एक शख्स पेनकिलर बताकर लोगों को जहरीले कैप्सूल बांट रहा था। इसे पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके पास से 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त किए गए हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा-12 करोड़ लोगों के चंदे का कहां है हिसाब, चंपत राय को बताया...

उज्जैन। राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार, भाजपा और संघ पर बड़ा हमला किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वर्ष 1992 के बाद राम मंदिर आंदोलन के दौरान करीब साढ़े 12 करोड़ लोगों ने चंदा दिया था, जिसका आज तक पूरा हिसाब जनता के सामने नहीं आया है। उन्होंने चंपत राय पर भी आरोप लगाए हैं। चंपत राय से बेईमान कोई नहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में आजादी के पहले व आजादी के बाद पहली बार ऐसी हुकूमत आई है, जिसकी हुकूमत में मंदिर की दान राशि में घोटाला हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को निशाने पर लेते हुए कहा चंपत राय से बड़ा बेईमान और भ्रष्ट कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल किसी ट्रस्टी के इस्तीफे से मामला खत्म नहीं होता। ट्रस्ट की व्यवस्था की जिम्मेदारी चंपत राय पर है और उन्हें पूरे मामले की जवाबदेही लेनी चाहिए। 12 करोड़ लोगों के चंदे का हिसाब कहां है दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि वर्ष 1992 के बाद राम मंदिर आंदोलन के दौरान करीब साढ़े 12 करोड़ लोगों ने चंदा दिया था, जिसका आज तक पूरा हिसाब जनता के सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने जो एक करोड़ रुपये दिए और चांदी की शिलाएं दीं, उनकी रसीद और हिसाब अब तक नहीं मिला। चंदा चोरी करने वालों को बचा रहा संघ दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह आरएसएस मॉडल ऑफ गवर्नेंस है। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में चंदा चोरी करने वालों को बचाने में लगे हुए हैं। ये लोग सनातन का विनाश कर रहे हैं और सनातनियों के साथ धोखा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट के बाद अयोध्या में एफआईआर हुई, लेकिन दोषियों का रिमांड लिए जाने की बजाय उन्हें गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया गया। दिग्विजय ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ विस्तृत जांच कर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। इसकी जिम्मेदारी पीएम मोदी की दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, इसलिए इसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को धर्म और धार्मिक कार्यों से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ सत्ता से मतलब है। उन्होंने कहा कि इन संगठनों पर कोई कानून लागू नहीं होता और ये सनातनियों को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंपत राय कौन हैं? उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। धर्म से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे संघ के प्रचारक रहे, बाद में विहिप ने उन्हें ले लिया। सादगी का नाटक करते हैं। चांदी की ईंट, जेवर, नकदी और विदेशी चंदे में गड़बड़ी पाई गई है। आरएसएस और विहिप से बड़ा बेईमान और गद्दार कोई नहीं है। महाकाल मंदिर की जमीन पर संघ का कब्जा महाकाल मंदिर की व्यवस्था पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे उस समय से विरोध कर रहे हैं, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने महाकाल मंदिर की जमीन आरएसएस से जुड़ी संस्था को दे दी थी। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में वे अदालत भी गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर गेस्ट हाउस बना लिए हैं और साधु-संतों को महत्व नहीं दिया जा रहा। आज स्थिति यह है कि बजरंग दल की चिट्ठी के बिना भस्म आरती तक नहीं मिलती।

TET Paper Leak : महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर लीक, कल रविवार को होने वाली थी परीक्षा रद्द

देश में परीक्षा के पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। नीट-यूजी के बाद अब महाराष्ट्र में TET पेपर लीक होने की खबर आई है। इसके कारण प्रशासन ने कल यानी रविवार 28 जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द कर दी है।

Pune Ketan Murder Case : परिवार को पता था चेतन को चाहती थी सिया, फिर भी करा दिया केतन से रिश्ता

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में प्रॉपर्टी डीलर केतन अग्रवाल की हत्या की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस का दावा है कि सिया गोयल की सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ नजदीकियों के बारे में परिवार के कुछ सदस्यों को पता था।

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में बैंक कर्मचारी की मिलीभगत भी आई सामने, बैंक में ही होता था रकम का बंटवारा

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि चढ़ावा चोरी में बैंक कर्मचारी भी शामिल थे। यही कर्मचारी दान का पैसा ट्रस्ट के दफ्तर से बैंक लेकर जाते थे। यह भी कहा जा रहा है कि चढ़ावा चोरी के आरोपी बैंक में ही मिलते थे और वहीं रकम का बंटवारा होता था।

जेल रिटर्न भूमाफिया ने जमाया डायमंड कॉलोनी की जमीन का खेल, पुलिस से हुई झड़प के बाद आला अधिकारियों को पता चली पूरी कहानी

जिस डायमंड कॉलोनी की जमीन के विवाद में कनाड़िया थाने के पुलिसकर्मियों से झड़प हुई थी, उसका पूरा खेल एक जेल रिटर्न भूमाफिया ने जमाया है। इंदौर के स्वर्गीय हो चुके नामी भूमाफिया की इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में जेल रिटर्न भूमाफिया ने पूरी साजिश रची।

UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में

Climate Change in India अब केवल पर्यावरणीय संकट नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की 16 जून 2026 को जारी नई रिपोर्ट ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं।

Jammu Kashmir Breaking News: LoC के पास पकड़ा गया PoK का पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; Vaishno Devi Yatra की सुरक्षा भी कड़ी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों के बीच हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

UP Police Encounter: लखनऊ में 1 लाख का इनामी शूटर संजय उर्फ संजीव ढेर, बिल्डर मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मारा गया

Lucknow Encounter Breaking News: उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में 1 लाख रुपये के इनामी और कुख्यात शूटर संजय उर्फ संजीव को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, संजय हाल ही में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

Donald Trump News: हैदराबाद में ‘Donald Trump Avenue’ का उद्घाटन, ट्रंप ने कहा- ‘Thank You India’ | India-US Relations

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत के हैदराबाद में एक सड़क का नाम 'Donald Trump Avenue' रखे जाने पर भारत और तेलंगाना सरकार का आभार व्यक्त किया है।

कर्बला मैदान पर लगेगा मेला, इंदौर हाईकोर्ट ने दिए आदेश, निगमायुक्त की अनुमति को महापौर परिषद ने किया था निरस्त

कर्बला मैदान पर मुहर्रम के मेले के विवाद पर अब विराम लग गया है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने मेला कमेटी को मेला लगाने की अनुमति दे दी है। इसके पहले निगमायुक्त ने मेले की अनुमति दी थी, जिसे गुरुवार रात को महापौर परिषद की वर्चुअल बैठक में निरस्त कर दिया गया था।

Karnataka में निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर अब एफआईआर जरूरी, सरकार ने दिए पुलिस को आदेश

कर्नाटक सरकार ने डिजिटल गोपनीयता को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आदेश जारी कर पुलिस के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि बिना अनुमति निजी फोटो या वीडियो साझा करने अथवा वायरल करने के हर मामले में एफआईआर दर्ज की जाए।

Ram Mandir चढ़ावा चोरी विवाद में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और  सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी में एफआईआर और गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में हलचल बढ़ गई है। अब अचानक श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में कठोर संस्तुति के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया।

Ketan Murder case : पुणे के केतन हत्याकांड में नहीं हो पा रहा असली मास्टरमाइंड का खुलासा, सिया और चेतन एक-दूसरे को ठहरा रहे...

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह पुणए के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पा रही। पुलिस असली मास्टरमाइंड का पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सिया और चेतन एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बोले सीएम योग-जन आस्था से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चंदा चोरी में शामिल सभी आरोपियों को चेतावनी दी है कि जन आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। योगी ने चंदा चोरी मामले में आरोप लगाने वालों को कहा कि अयोध्या पर आक्षेप मत लगाओ।

Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मोहर्रम 2026 के जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में निकाले जा रहे ताजिए का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे पूरे ताजिए में करंट फैल गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग झुलस गए और कई अन्य घायल हो गए।

NCERT New Syllabus 2026: कक्षा 9 की किताबों में बड़ा बदलाव! Naziism, Russian Revolution हटे, Emergency और Startup Culture को मिली जगह

NCERT New Curriculum 2026 के तहत कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान (Social Science) की पाठ्यपुस्तक में बड़े बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए "Understanding Society: India and Beyond" नाम से नई पुस्तक जारी की है, जिसे NEP 2020 और NCF 2023 के अनुरूप तैयार किया गया है।

PM Modi Seychelles Visit 2026: 11 साल बाद सेशेल्स दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, हिंद महासागर में भारत की रणनीति होगी और मजबूत

PM Modi Seychelles Visit 2026 को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।

Air India Flight 182 Bomb Blast: 41 साल बाद कनाडा ने माना सच, खालिस्तानी आतंकवादियों की भूमिका स्वीकार

Air India Flight 182 बम ब्लास्ट को लेकर 41 साल बाद आखिरकार कनाडा ने उस सच को स्वीकार कर लिया है, जिसे भारत पिछले चार दशकों से लगातार उठाता रहा है।

कर्बला मैदान के मेले पर रार : महापौर के इनकार के बाद भी निगमायुक्त ने दी थी अनुमति, अब महापौर परिषद ने कर दी...

कर्बला मैदान पर मुहर्रम पर लगने वाले मेले को लेकर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के बीच ठन गई है। महापौर ने दो दिन पहले मेले की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन निगमायुक्त ने गुरुवार को मेला कमेटी को अनुमति दे दी। इससे भड़के महापौर ने ताबड़तोड़ महापौर परिषद की वर्चुअल बैठक बुलाकर अनुमति निरस्त करवा दी।

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, ट्रस्ट की शिकायत पर पहली बार दर्ज हुई एफआईआर, आरोपियों में आठ नामजद

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में मचे सियासी बवाल के बीच गुरुवार को पुलिस एक्शन में आई है। मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर पहली बार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, इनमें आठ को नामजद आरोपी बनाया गया है। बताया जाता है कि इनमें से दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

कर्बला मैदान पर इस बार भी लगेगा मुहर्रम का मेला, महापौर के इनकार के बाद भी निगमायुक्त ने दे दी अनुमति

मुहर्रम के अवसर पर इस बार भी इंदौर के कर्बला मैदान पर मुहर्रम का मेला लगेगा। दो दिन पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मेले की अनुमति देने से इनकार किया था। गुरुवार को निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने मेले की अनुमति दे दी। इसकी पुष्टि मेला कमेटी से जुड़े लोगों ने की है।

Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने विधानसभा सत्र को लेकर महाकाविकास अघाड़ी (एमवीए) कीबैठक बुलाई थी। इसमें 23 विधायक नहीं पहुंचे। यहां तक कि एनसीपी चीफ शरद पवार भी नजर नहीं आए। इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि क्या सचमुच हम साथ हैं।

यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तप्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा की नई टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई नेताओं को बडी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक संभावित विमान दुर्घटना टल गई, जब Air India और IndiGo के दो विमान टैक्सीवे पर आमने-सामने की स्थिति में पहुंच गए। समय रहते दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

Digital Arrest Scam पर CBI का बड़ा एक्शन! 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी, ऑपरेशन चक्र से साइबर नेटवर्क पर करारा प्रहार

देशभर में तेजी से बढ़ रहे Digital Arrest Scam और Cyber Fraud के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा अभियान शुरू किया है। सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र (Operation Chakra) के तहत 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है।

Hormuz Strait Update: भारत के लिए राहत की खबर! 30 जहाज सुरक्षित पार, 26 अभी भी इंतजार में | Oil Supply और LNG Cargo...

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शिपिंग मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, मिडिल ईस्ट से भारत आ रहे 30 जहाज रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को सुरक्षित रूप से पार कर चुके हैं, जबकि 26 अन्य जहाज अभी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

आपातकाल के 51 वर्ष: लोकतंत्र की उस काली रात की याद, जिसे भारत कभी भूल नहीं सकता

25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की वह तारीख है, जिसे याद करते ही एक ऐसा दौर आंखों के सामने उभर आता है जब संविधान तो मौजूद था, लेकिन नागरिक स्वतंत्रताएं सीमित कर दी गई थीं

Venezuela Earthquake: PM Modi ने जताया दुख, भारत ने मदद का बढ़ाया हाथ | “हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं”

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रभावित लोगों के प्रति भारत की संवेदनाएं प्रकट की हैं।

पुणे का केतन हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज में 33 डिग्री तापमान में हुडी पहने युवक को देख चौंकी पुलिस

दौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसे पुणे के केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई खुलासे हो रहे हैं। बताया जाता है कि पुलिस ने जब इस घटनाक्रम से जुड़े फुटेज देखे तो 33 डिग्री तापमान में एक युवक को हुडी पहने देख चौंक गई।

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 की मौत, सेना चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन, 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका

कोलकाता में तारातला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम अचानक ढह गया। इस हादसे में 5 लोगों के मौत की खबर है, जबकि 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। सेना की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नगर निगम में यह कैसी ‘महापौर परिषद’, हर काम के लिए अलग-अलग प्रतिनिधि, एमआईसी सदस्य भी हैं हैरान

नगर निगम के कामकाज के लिए चुने हुए पार्षदों की एक महापोर परिषद होती है। अभी भी है। जो बीच-बीच में बैठक कर शहर हित के कामों को मंजूरी देती है। इसमें हर विभाग के प्रभारी होते हैं। नगर निगम में जितने भी महापौर हुए, उनके कार्यकाल में ऐसी महापौर परिषद होती रही है। लेकिन, इस बार नगर निगम के विधान से अलग एक अलग महापौर परिषद भी है, जो महापौर के सारे काम निपटाती है।

UNSC में Pakistan को भारत की दो-टूक चेतावनी! Jammu-Kashmir पर टिप्पणी पड़ गई भारी, UN मंच पर सुनाई खरी-खरी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के मंच पर एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने की पाकिस्तान की कोशिश पर भारत ने कड़ा और स्पष्ट जवाब दिया है।

Iran Travel Advisory: भारत ने जारी किया हाई अलर्ट! ईरान जाने से बचें भारतीय, दूतावास ने जारी की नई चेतावनी और इमरजेंसी हेल्पलाइन

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों को अगले आदेश तक ईरान की गैर-ज़रूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है।

Qatar Blast News: PM Modi को आया Qatar Amir का फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, क्या प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर...

कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए भीषण फैक्ट्री विस्फोट (Qatar Factory Blast) के बाद भारत और कतर के बीच उच्चस्तरीय संवाद देखने को मिला है।

MP Politics में बड़ा दावा! Mohan Yadav पर लगे आरोपों के पीछे BJP की साजिश? Akhilesh Yadav ने खोले कई राजनीतिक राज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगे कथित जमीन विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति में नया मोड़ ले लिया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार पर करोड़ों रुपये की जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है और बीजेपी ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए जोरदार जवाब दिया है।

सीएम मोहन यादव की संपत्तियों को लेकर फैलाई जा रही भ्रम की स्थिति, कृषि भूमि में नहीं हुई है कोई वृद्धि

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव की संपत्तियों को लेकर इंडियन एक्सप्रेस अखबार में 23 जून को एक समाचार प्रकाशित हुआ था, जिसमें उनकी संपत्तियों में वृद्धि की बात कही गई है। सच तो यह है कि इस खबर के माध्यम से भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। सच तो यह है कि उनकी संपत्तियों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

डायमंड कॉलोनी में पुलिसकर्मियों की पिटाई मामले में पुलिस आयुक्त का सख्त एक्शन, आरोपियों पर केस दर्ज

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के डायमंड कॉलोनी में भूमाफियाओं के गुंडों द्वारा दो पुलिस की पिटाई के मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सख्त एक्शन लिया है। उन्हेंने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

डायमंड कॉलोनी के जमीन विवाद में पिटाई खाने के बाद भी आखिर क्यों चुप है पुलिस, क्या उज्जैन कनेक्शन ने सबके मुंह पर मारा...

इंदौर। शहर में फिर से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ताजा मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र की डायमंड कॉलोनी का है। यहां जमीन पर कब्जे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को भूमाफियओं के गुंडों बुरी तरह पीट डाला। इसके बाद भी न तो कोई एफआईआर हुई और नही पीटे हुए पुलिस वालों ने मुंह खोला।

इंदौर के सोनम जैसी निकली पुणे की सिया, मंगेतर केतन को प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला

इंदौर के राजा रघुवंशी जैसा एक कांड पुणे में भी हुआ है। यहां की एक युवती सिया गोयल भी सोनम रघुवंशी जैसी निकली। पुणे के फेमस लोहगढ़ किले पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने गए युवा कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी. लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच में कुछ और ही कहानी निकली।

भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?

भाजपा संगठन का रवैया इन दिनों समझ नहीं आ रहा। पार्षद कमलेश कालरा के विवाद में जीतू यादव पर तुरंत एक्शन लेते हुए पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। दूसरी तरफ कुत्ता विवाद में संघ कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले विधानसभा 4 के पूर्व प्रभारी वीरेंद्र शेड़गे पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के भारत दौरे के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

Telegram Ban in India: NEET UG Re-Exam के बाद हटा टेलीग्राम बैन, लेकिन क्यों नहीं चल रहे कुछ अकाउंट? जानिए पूरा मामला

लाखों यूजर्स के लिए राहत की खबर है। NEET UG 2026 Re-Exam के बाद भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध हटा दिया गया है।

Andhra Pradesh Factory Fire: प्लास्टिक प्लांट में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत! क्या इंडस्ट्रियल सेफ्टी में फिर हुई बड़ी चूक?

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के अच्युतापुरम क्षेत्र स्थित दक्षिण एनर्जी यूनिट में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया।

Qatar Blast News: कतर में भीषण धमाका, 13 लोगों की मौत में 12 भारतीय शामिल! आखिर रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में क्या हुआ?

कतर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कतर की प्रसिद्ध रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी (Ras Laffan Industrial City) में एक फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मृतकों में 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

क्या ‘बच्चा’ ही रहेगा अपना इंदौर, पहले मुंबई का था, अब……

इंदौर कोई आज का शहर नहीं है। यह मध्यप्रदेश को सबसे ज्यादा राजस्व देना वाला शहर है, लेकिन विडंबना यह कि इसे कुछ नहीं मिलता। इसे कोई मुंबई का बच्चा कह देता है, तो कोई कुछ और। कई बार इंदौर के साथ चोट हो चुकी है और यह सिलसिला जारी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंटू चौकसे को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाया, सोनिला मिमरोट भाटिया को दी जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंटू चौकसे को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया है। उनकी जगह सोनिला मिमरोट भाटिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिंटू चौकसे शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष के पद पर काबिज थे।

उद्धव ठाकरे के छह सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, डिप्टी सीएम बोले-अब छह टाइगर हमारे पास आ गए

पिछले कुछ समय से उद्धव ठाकरे की शिवसेना में चल रही उठापटक आज अंतिम मुकाम पर पहुंच गई है। सोमवार शाम मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट के नौ में से छह लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब 6 टाइगर हमारे साथ आ गए हैं।

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 छात्रों की मौत, कुछ ने बिल्डिंग से कूद कर बचाई जान

लखनऊ में अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिससे अंदर मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इसमें कई छात्रों के घायल होने की खबर भी आ रही है।

Maharashtra Political Crisis: 6 सांसदों की बगावत पर Aaditya Thackeray का फूटा गुस्सा, बोले- ‘वफादारी बेच दी’

महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर सियासी भूचाल तेज हो गया है। शिवसेना (UBT) को एक और बड़ा झटका देते हुए पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में जाने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इसी बीच आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला है।

Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! 14 लोग घेरे में, ट्रस्ट पुनर्गठन और CEO नियुक्ति की सिफारिश से मचा हड़कंप

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा मामले में जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है।

Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति

राम मंदिर चंदे और दान पेटियों में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। अब शिवसेना (यूबीटी) सांसद Sanjay Raut ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसकी तुलना महमूद गजनवी से कर दी है। उनके इस बयान ने देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

नीतीश कुमार बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की बैठक में लगी मुहर, बिहार की कमान एक बार फिर कुशवाह के हाथ

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पटना में हुई। इसमें नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं राज्य परिषद की बैठक में उमेश कुशवाहा को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भी मुहर लगा दी गई। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने साफ संकेत दिए कि आने वाले समय में निशांत कुमार की भूमिका संगठन में और बढ़ेगी।

नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार

आज रविवार को पूरे देश में नीट-यूजी री-एग्जाम का आयोजन किया गया था। इस दौरान ट्रैफिक बाधिक होने की आशंका के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने सरकार और जांच एजेंसी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहीं जांच रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए। इसके साथ ही उन्होंने सबूतों को ठिकाने लगाने की आशंका भी जाहिर की है।

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में रविवार को एक शी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में अब तक 7 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 65 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Padma Awards 2026: रोहित शर्मा से लेकर ममूटी तक, राष्ट्रपति भवन में सजेगा सम्मान का महाकुंभ! किन 65 दिग्गजों को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित...

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों का भव्य समारोह एक बार फिर सुर्खियों में है।

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, महिला की मौत, 26 मजदूर घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा विस्फोट?

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एट्टयपुरम के पास अयन राजापट्टी स्थित बालाजी फायर वर्क्स फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: भारत की प्राचीन विरासत, जिसने पूरी दुनिया को जीना सिखाया

कल्पना कीजिए एक ऐसी कला की, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखे बल्कि मन को शांत और आत्मा को भी सशक्त बनाए। एक ऐसी विधा, जो हजारों वर्षों पहले भारत की धरती पर जन्मी और आज दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी है। यह अद्भुत विरासत है—योग।

पश्चिम बंगाल दिवस पर बंगाल में पीएम मोदी, 820 करोड़ की सौगात देते हुए बोले-दशकों के कुशासन से मुक्त हुआ प्रदेश

शनिवार को पश्चिम बंगाल दिवस है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बगाल के तारकेश्वर पहुंचे थे। यहीं से उन्होंने किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपए ट्रांसफर किए।  पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल दिवस के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि दशकों के कुशासन से बंगाल को मुक्ति मिली है।

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर के पास बना सभा मंडप गिरा, कई की मौत, 30 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। जिले के मानवत तालुका के यशवाड़ी में मशहूर हनुमान मंदिर के सामने बना सभा मंडप अचानक गिर गया।  इस ढांचे के नीचे 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

महाराष्ट्र में अमित शाह ने कसा उद्धव ठाकरे पर तंज, कहा-शिवसेना अब एक, कोई गुट नहीं बचा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में थे। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि अब एक ही शिवसेना है, कोई गुट नहीं बचा है।

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। यहां ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद में लोगों ने एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला। मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।

NEET Re-Exam: नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में सेंटर देने पर भड़के राहुल गांधी, कहा- आखिर ऐसा हुआ भी कैसे?

नीट री-एग्जाम 21 जून को आयोजित हो रही है। एनटीए ने नागपुर के रहने वाले एक स्टूडेंट का सेंटर अबूधाबी में दिया है। छात्र का कहना है कि उसके पास ना तो पासपोर्ट है और ना परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आखिर ऐसा हुआ कैसे?

West Bengal Politics: TMC नेता जहांगीर खान के बाद पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन से बढ़ा था तनाव, अब क्या होगा अगला कदम?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img