कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए भीषण फैक्ट्री विस्फोट (Qatar Factory Blast) के बाद भारत और कतर के बीच उच्चस्तरीय संवाद देखने को मिला है। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कतर के अमीर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद

पीएम मोदी ने लिखा, “मैं कतर के अमीर का फोन करने और भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर संवेदना व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम उन परिवारों के दुख में शामिल हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और क़तर अपने नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं तथा इस कठिन समय में दोनों देश एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं।
गौरतलब है कि रविवार को कतर की रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित एक फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल थे। इस हादसे ने विदेशों में काम कर रहे भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।



