इंदौर। इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के डायमंड कॉलोनी में भूमाफियाओं के गुंडों द्वारा दो पुलिस की पिटाई के मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सख्त एक्शन लिया है। उन्हेंने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर कनाड़िया थाने में आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट एवं अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई l पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश l पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इंदौर में कानून का उल्लंघन करने वालों को नहीं बक्शा जायेगा l
👉 यह भी पढ़ें:
- डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी
- जेल रिटर्न भूमाफिया ने जमाया डायमंड कॉलोनी की जमीन का खेल, पुलिस से हुई झड़प के बाद आला अधिकारियों को पता चली पूरी कहानी
- डायमंड कॉलोनी के जमीन विवाद में पिटाई खाने के बाद भी आखिर क्यों चुप है पुलिस, क्या उज्जैन कनेक्शन ने सबके मुंह पर मारा ताला?
दो पुलिसकर्मियों की हुई थी पिटाई
उल्लेखनीय है कि डायमंड कॉलोनी में जहां मोहसीन खान की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को मोहसीन अपने साथ कुछ लोगों को लेकर जमीन से कब्जा हटवाने पहुंचा था। इस दौरान झोपड़ियां और शेड हटाए जाने लगे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। झगड़े की सूचना मिलने के बाद कनाड़िया थाने से सिपाही आशीष शर्मा और विजय सिकरवार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के कुछ गुंडों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बुरी तरह पीटा। एक को 16 टांके आए हैं, जबकि दूसरे को 7 टांके आए हैं। इसके बाद भी इन पुलिसकर्मियों ने मुंह नहीं खोला और नही मीडिया के सामने आए।
अधिकारियों ने साध ली थी चुप्पी
बताया जाता है कि घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को देने के बाद कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव भी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। हालांकि टीआई ऐसी किसी घटना से इनकार कर रहे हैं। पुलिस इसे दो पक्षों के बीच विवाद बता रही है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने भी कहा कि अगर कुछ पता चला तो जानकारी दी जाएगी।



