👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 733.22 अंकों की गिरावट के साथ 80,426.46 अंकों पर तथा एनएसई 236.15 अंकों के नुकसान के साथ 24,654.70 अंकों पर बंद हुआ। पिछले कई दिनों से बाजार का यही हाल है।
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दिखी, बाकी 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। एनएसई निफ्टी का भी बुरा हाल रहा। इसकी 50 में सिर्फ 6 कंपनियों के शेयरों में ही बढ़ नजर आई, बाकी 44 कंपनियों के लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी के शेयर सबसे ज्यादा फायदे में रहे, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में दिखे। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त के साथ बंद हुए। इसके विपरित एटरनल, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, बीईएल, बजाज फिनसर्व, टाइटन , ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति सुजुकी के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।



