👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। अक्टूबर के पहले दिन और दशहरे के एक दिन पहले बुधवार को शेयर बाजार की रौनक फिर लौट आई। पिछले कई दिनों से लगातार लाल निशान में बंद हो रहा शेयर बाजार आज हरे निशान में पहुंचा। बीएसई सेंसेक्स 715.69 अंकों बढ़त के साथ 80,983.31 अंकों पर, जबकि एनएसई निफ्टी 50 225.20 अंकों की छलांग मार 24,836.30 अंकों पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी, जबकि 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इधर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 37 कंपनियों के शेयर हरे निशान रहे, जबकि 13 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर में सबसे ज्यादा 5.54 प्रतिशत की बढ़त दिखी, वहीं बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, सनफार्मा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, अडाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एटरनल, टाइटन , आईटीसी, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, एलएंडटी, इंफोसिस, पावरग्रिड और बजाज फिनसर्व शेयर फायदे में रहे। इसके विपरित भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे। जानकार इस बढ़त के कारणों में भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी मीटिंग के नतीजे भी बता रहे हैं।



