👉 यह भी पढ़ें:
- CJP के प्रदर्शन में घुसने वाले थे आंतकवादी, बंगाल एसटीएफ ने किया खुलासा, कई गिरफ्तार
- पहचान छिपाने की साजिश: आतंकियों के सैकड़ों नामों से जांच एजेंसियां परेशान
- बड़ी साजिश नाकाम: दिल्ली-मुंबई में खिलौना बम हमले की तैयारी कर रहे दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
- गांदरबल के जंगलों में गूंजीं गोलियां: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर किया
- आगरा में सनसनीखेज कांड: मासूम का हत्यारा , पुलिस मुठभेड़ में ढेर
- बिहार ;सिहोरवा में मुठभेड़: दो बदमाश ढेर, एक जवान ने दी शहादत
0:00 left
लुधियाना। लुधियाना में गुरुवार देर शाम पुलिस की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों आतंकी घायल हो गए हैं। मुठभेड़ उस समय हुई जब लाडोवाल के पास ब पुलिस की एक टीम गश्त कर रही थी तो दो आतंकी वहां से गुजर रहे थे। शक होने पर उन्हें रोकना चाहा तो आरोपी भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी।
फायरिंग होते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी। तुरंत पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और दोनों आतंकियों को घेर लिया। क्रास फायरिंग में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को काबू किया और अस्पताल पहुंचाया। घायल हुए आतंकियों के कब्जे से पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड, चार पिस्तौल और पचास से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। आतंकियों से बरामद हथियार से आशंका है कि दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।



