दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली और मुंबई में खिलौना बम के जरिए दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा के रूप में हुई है। दोनों को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला इलाके से पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि ये दोनों आईएस (इस्लामिक स्टेट) से जुड़े हुए थे और पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- चीनी की बढ़ती कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर हमला, पूछा- ये कैसा आत्मनिर्भर भारत?
- मनोरंजन की दुनिया में आज बड़ा डिजिटल मोड़: ‘House of the Dragon’ Season 3 का फिनाले, OTT दर्शकों की नजर
- CJP के प्रदर्शन में घुसने वाले थे आंतकवादी, बंगाल एसटीएफ ने किया खुलासा, कई गिरफ्तार
- RBI की ब्याज दर पर नजर, महंगाई और ग्रोथ के बीच बड़ी चुनौती
- पेपर लीक पर सरकार का बड़ा कदम, कानून और सख्त करने की तैयारी
- EPFO का बड़ा अपडेट! अब UAN Activation का तरीका पूरी तरह बदला, वेबसाइट से नहीं होगा काम… जानिए नया नियम
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार को दोनों को दबोचा। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, दोनों संदिग्ध “मिशन खिलाफत” और “सोल्जर ऑफ प्रॉफेट” जैसे समूहों से भी जुड़े थे। उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से खिलौना बम बनाना सीखा था और दिल्ली-मुंबई में धमाके करने की योजना बना रहे थे।
पुलिस के अनुसार, ये आतंकी भारत में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और उन्हें अपने नेटवर्क में शामिल करने का काम भी कर रहे थे। इनका मकसद देश में चरमपंथी विचारधारा का प्रसार करना और अपने संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाना था।
सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।



