भारत ने मुश्किल हालात से गुजर रहे अफगानिस्तान की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि हाल ही में आई बाढ़ और भूकंप के कारण वहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस संकट के समय भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री अफगानिस्तान भेजी है, ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।
👉 यह भी पढ़ें:
भारत की ओर से भेजी गई इस मदद में किचन सेट, सफ़ाई का सामान, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग और अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल हैं, जो राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमेशा अफ़ग़ानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है और इस कठिन समय में हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।



