केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूची में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान से जुड़े कई कुख्यात आतंकी अपनी असली पहचान छिपाने के लिए दर्जनों नामों का इस्तेमाल करते हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 57 आतंकियों के करीब 200 अलग-अलग नाम दर्ज किए गए हैं, जिससे सुरक्षा और जांच एजेंसियों के लिए उन्हें ट्रैक करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
सूची में दाऊद इब्राहिम, हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन आतंकियों ने दुनियाभर की एजेंसियों को गुमराह करने के लिए कई-कई पहचान बना रखी हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- CJP के प्रदर्शन में घुसने वाले थे आंतकवादी, बंगाल एसटीएफ ने किया खुलासा, कई गिरफ्तार
- मैं बुरी तरह फंस गई हूं…” ट्विशा की आखिरी चैट्स ने खोले दर्द के राज, मौत मामले में नया मोड़
- ईरान के हमलों को नाकाम करने का दावा: यूएई ने सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन रोके, कई लोग घायल
- रेल पटरी पर साजिश का अंत: सेना की विशेष ट्रेन रोकने वाले आरोपी को 6 साल की सजा, श्वान ‘जेम्स’ बना जांच का हीरो
- नोएडा में साजिश का पर्दाफाश: युवाओं को भटकाकर स्लीपर सेल बनाने की कोशिश उजागर
- नारी शक्ति को मिला संवैधानिक सम्मान: महिला आरक्षण कानून लागू, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया मजबूत भारत की पहचान
सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला दाऊद इब्राहिम का है, जिसके 22 अलग-अलग नाम दर्ज हैं। वहीं लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के 9 और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहीउद्दीन औरंगजेब आलमगीर के 11 नाम सामने आए हैं।
गृह मंत्रालय द्वारा गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत तैयार की गई इस सूची में कई अन्य आतंकियों के भी कई नाम दर्ज हैं। इनमें मौलाना मसूद अजहर के अलग-अलग नाम, रियाज इस्माइल शाहबंदरी, इब्राहिम मेनन और सैयद मोहम्मद युसूफ शाह जैसे आतंकियों की कई पहचान शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, ये आतंकी लगातार अपने नाम और पहचान बदलकर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देते रहते हैं, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई करना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।



