नववर्ष 2026: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राहुल गांधी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, पर्यावरण और प्रगति का संदेश
देशभर में नववर्ष 2026 का स्वागत उत्साह, उल्लास और नई उम्मीदों के साथ किया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को बधाइयाँ देकर नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल को आत्मचिंतन, सकारात्मक बदलाव और नए संकल्पों का अवसर बताया। उन्होंने देशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि आने वाला साल सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए। उन्होंने समाज में शांति, खुशहाली और जीवन में संतुष्टि की भी प्रार्थना की।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए लिखा,
“आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए। Wishing everyone a very Happy New Year 2026!”
नववर्ष के इस मौके पर नेताओं के संदेशों में खुशहाली, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश की निरंतर प्रगति की भावना साफ झलकती है।



