सुल्तानपुर में STF–पुलिस मुठभेड़: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, लखीमपुर खीरी का रहने वाला था तालिब

Date:

सुल्तानपुर में STF–पुलिस मुठभेड़: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, लखीमपुर खीरी का रहने वाला था तालिब

यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार तड़के एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को मार गिराया। मारा गया बदमाश लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

उत्तर प्रदेश: STF मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मार गिराया - MH One News

मुठभेड़ लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा मोड़ के पास हुई। उस समय एसटीएफ और पुलिस टीम सुल्तानपुर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान बदमाश से आमना-सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई।

जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी लंभुआ ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाश की पहचान तालिब उर्फ आजम खान (26) के रूप में हुई है। वह लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया गांव का रहने वाला था। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि उस पर लखीमपुर खीरी में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और इनाम घोषित था।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी को लेकर भिड़े इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर, सोशल मीडिया पर चल रहे बयानों के तीर

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में भिड़ंत हो गई है। सोशल मीडिया पर दोनों ओर से वार-पलटवार चल रहे हैं। रामचंद्र गुहा ने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी की योग्यता पर सवाल उठाया था, जिसका शशि थरूर ने जवाब दिया था। गुहा ने अब शशि थरूर पर पलटवार किया है।