इंदौर में इलाज कराने आया आसाराम खुद ही करने लगा ‘भक्तों’ का ‘इलाज’, आखिर ‘झांसा’ में कैसे आ जाते हैं लोग?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। दुष्कर्म के आरोप में जेल की सजा काट रहा एक आरोपी इंदौर आता है और उसके सारे पाप बिना संगम में नहाए ही धुल जाते हैं। उसके चाहने वाले फिर से टूट पड़ते हैं और उसी आसाराम के झांसा में लोग फिर उसके आश्रम पहुंच जाते हैं। उसकी आरती उतारी जाती है। जमानत की शर्तों के खिलाफ जाकर वह फिर से भगवान बन जाता है लोगों को प्रवचन देने लगता है।

यह अपने देश की अजीब विडंबना है। एक और दुष्कर्म का आरोपी बाबा है राम रहीम। कोर्ट सजा सुना चुकी है, जेल में बंद है लेकिन भक्त हैं कि मानते नहीं। वह भी ऐसे-वैसे भक्त नहीं, ऐसे भक्त जो उसके कहने पर किसी भी राजनीतिक दल का चुनावी गणित बिगाड़ देते हैं। इसीलिए उसे हर चुनाव में पैरोल पर बाहर लाया जाता है। वह आश्रम में जाता है और वोटों का गणित लगाकर चुनाव बाद फिर जेल जाता है। हरियाणा और पंजाब के चुनाव में तो उसका बाहर आना तय ही रहता है, इस बार तो दिल्ली चुनाव में भी उसे बाहर लाया गया।

👉 यह भी पढ़ें:

समाज और परिवार का कैसे कर पा रहे सामना?

खैर, आसाराम की स्थिति राम-रहीम से थोड़ी अलग है, लेकिन ताज्जुब इस बात का है कि लोग एक सजायाफ्ता मुजरिम की आरती कैसे उतारने लगते हैं? वह भी ऐसे जुर्म के आरोपी की जिसे समाज में सबसे घृणित अपराधों मे शामिल किया जाता है। बुरा तो लगेगा, लेकिन मेरा आरती उतारने, चरण रज लेने और प्रवचन सुनने वाले भक्तों से एक सवाल है कि जरा दिल पर हाथ रख कहिए-आप जो कर रहे हैं उसका आपके परिवार और समाज पर क्या असर पड़ेगा? क्या आप अपने बच्चों के सामने इसी दुष्कर्मी का आदर्श प्रस्तुत करेंगे? अगर आपका बच्चा यह सवाल ही पूछ दे कि यह बाबा तो जेल में रेप केस में बंद थे, इनकी आरती क्यों उतार रहे तो आप क्या जवाब देंगे?

एक दुष्कर्म के आरोपी के लिए इतना प्यार

12 साल से जेल में बंद दुष्कर्म के एक आरोपी के लिए आपका प्यार देख ताज्जुब होता है? ताज्जुब तो तब भी होता है जब आप आसाराम के जन्मदिन पर प्रभातफेरी निकालने से भी नहीं चूकते। पत्रिकाएं निकालकर घरों में बांटने में भी आपको संकोच नहीं होता। और तो और एक दुष्कर्म के आरोपी के स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ने भेजने में भी आप को लज्जा नहीं आती। पता नहीं कौन सी पट्‌टी आपने अपनी आंखों पर बांध रखी है।

जमानत की शर्तें भी भूल गए आसाराम

सुप्रीम कोर्ट ने 7 जनवरी को गांधीनगर (गुजरात) के आश्रम में महिला अनुयायी से रेप के मामले में आसाराम को 31 मार्च तक जमानत दी है। इसके बाद 14 जनवरी को राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर रेप केस में भी आसाराम को 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी। इस दौरान उसे देश के किसी भी आश्रम में रहने और इलाज कराने की अनुमति दी गई है, चाहे वह हॉस्पिटल में हो या आश्रम में। फिलहाल वह 31 मार्च 2025 तक अंतरिम जमानत पर है। कोर्ट ने जमानत देते समय अनुयायियों से सार्वजनिक रूप से मिलने की सख्त मनाही की थी, इसके बाद भी वह लोगों से मिल रहा है और प्रवचन भी दे रहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।