एयर इंडिया के बारे में शिवराज के पोस्ट के बाद कांग्रेस का तंज, कहा- सब चंगा सी का ढोल पीटने से फुर्सत नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी हुई सीट को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के एक्स पर पोस्ट के बाद कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई असुविधा का हवाला देते हुए कहा– सरकार ने हर सेक्टर का भट्ठा बैठा दिया है। यात्री ट्रेनों और विमानों में परेशान हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं होने वाला, क्योंकि ऊपर सब चंगा सी का ढोल पीटने से ही फुर्सत नहीं है।

कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि यात्रियों को परिवहन के विभिन्न साधनों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस ने लिखा कि यात्री ट्रेनों और विमानों में परेशान हैं। लोग शिकायत करते रहते हैं और वीडियो बनाते रहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। अब चूंकि शिवराज जी को समस्या हुई, तो वे ट्वीट कर रहे हैं– शायद इस पर कार्रवाई हो जाए। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्थिति में सुधार नहीं होने वाला है, क्योंकि कोई भी व्यवस्था ऊपर से तय होती है, और ऊपर ‘सब चंगा सी‘ का ढोल पीटने से ही फुर्सत नहीं है। जबकि, लोग परेशान हैं।

चौहान ने जताई थी नाराजगी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की सेवाओं पर सवाल उठाया था । उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मुझे लगा था कि टाटा ने एयर इंडिया के प्रबंधन को अपने हाथ में ले लिया है, जिससे एयरलाइन की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन यह मेरी गलतफहमी थी। मुझे बैठने में असुविधा की परवाह नहीं है, लेकिन यात्रियों से पूरा किराया वसूलने के बाद उन्हें खराब और असुविधाजनक सीटों पर बैठाना अनैतिक है। क्या यह यात्रियों के साथ धोखा नहीं है?

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।