👉 यह भी पढ़ें:
- सऊदी अरब में हूती हमला: जिजान की अरामको रिफाइनरी फिर बनी निशाना, बढ़ा Red Sea तनाव
- Yemen Attack: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से दहला यमन, 30 से ज्यादा सैनिकों की मौत; सऊदी सीमा पर भी 11 घायल
- Gulf of Aden में टैंकर के पास जोरदार धमाका, हूतियों ने सऊदी ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमले का किया दावा; बढ़ा Red Sea Crisis
- US-Iran Conflict: ईरान के ‘अचानक मिसाइल हमले’ का अमेरिकी दावा, जवाब में अमेरिका-सऊदी की संयुक्त एयरस्ट्राइक से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
- अमेरिका-सऊदी अरब की ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील! क्या सऊदी अरब को मिल सकती है यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी?
- Saudi Arabia Oil Price Cut: 26 साल की सबसे बड़ी कटौती! क्या भारत में Petrol-Diesel और LPG होंगे सस्ते?
0:00 left
यमन से यूएई की पूरी सैन्य वापसी, सऊदी अरब के साथ बढ़ते तनाव के बीच बड़ा फैसला
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर पुष्टि की है कि यमन से उसके सशस्त्र बलों की पूरी तरह वापसी पूरी हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार यह कदम पहले से घोषित उस निर्णय के तहत उठाया गया है, जिसके अंतर्गत आतंकवाद के खिलाफ काम कर रही टीमों से जुड़े शेष कार्यों को समाप्त किया जाना था।
बीते कुछ दिनों से यमन में अलगाववादी समूहों को समर्थन देने के मुद्दे पर सऊदी अरब और यूएई के बीच तनाव बना हुआ है। यह तनाव उस समय और गहरा गया जब हाल ही में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन में एक हवाई हमला किया, जिसमें कथित तौर पर यूएई से आए हथियारों और सैन्य वाहनों को निशाना बनाया गया।
इस घटना के बाद सऊदी अरब ने यमन सरकार के अनुरोध का हवाला देते हुए यूएई से 24 घंटे के भीतर अपनी सेना वापस बुलाने की मांग की थी। जवाब में यूएई ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया, लेकिन साथ ही यमन से अपनी सेना वापस बुलाने की घोषणा भी कर दी।



