भारत ने मेंस अंडर-18 एशिया कप हॉकी के फाइनल में जापान को हराया, पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई

Date:

नई दिल्ली। जापान के काकामीगाहारा में खेले गए अंडर-18 एशिया कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पीएम मोदी ने इस जीत पर पूरी टीम को बधाई दी है।

आशीष की हैट्रिक से भारत हुआ मजबूत

फाइनल मैच में आशीष तानी पूर्ति (2′, 28′, 34′) ने हैट्रिक लगाई। कप्तान केतन कुशवाहा (30′) ने भी एक गोल दागा। भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। नुमादा गाकू (52′) ने जापान की ओर से एकमात्र गोल दागा।

90 सेकंड के भीतर ही पेनल्टी कॉर्नर

भारत ने मैच की शुरुआत में ही अपना दबदबा कायम कर लिया और पहले 90 सेकंड के भीतर ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। आशीष तानी पूर्ति दूसरे मिनट ने शानदार फिनिशिंग करते हुए भारत को शुरुआती बढ़त दिला दी। जापान ने दूसरे क्वार्टर में अपनी पकड़ मजबूत की और चार बार पेनल्टी कॉर्नर के अंदर घुसकर भारत को चुनौती दी, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति पूरे समय डटी रही और पहला क्वार्टर 1-0 की बढ़त के साथ समाप्त हुआ।

हाफ टाइम तक तीन गोल हुए

दूसरे क्वार्टर में मेजबान टीम के लगातार दबाव के बावजूद भारत ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया। जापान ने अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और खतरनाक नजर आया, लेकिन बराबरी का गोल उनके हाथ नहीं लगा। भारत ने 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। आशीष तानी पूर्ति ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया। प्रहलाद राजभर ने खतरनाक क्षेत्र में गेंद छीनी, तेजी से आगे बढ़े और कप्तान केतन कुशवाहा (30वें मिनट) को पास दिया, जिन्होंने आसानी से गोल दागकर हाफ टाइम तक भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में भी भारत का आक्रामक खेल जारी रहा। वरिंदर सिंह की शानदार दौड़ के चलते एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और आशीष तानी पूर्ति ने 34वें मिनट में सटीक फिनिश के साथ अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

हॉकी इंडिया ने की ईनाम की घोषणा

हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सहायक स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। हॉकी इंडिया ने कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये और सहायक स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत की मेंस अंडर-18 हॉकी टीम को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा – हमारे युवा हॉकी खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि। अंडर-18 एशिया कप का खिताब जीतने के लिए पूरी टीम को बधाई. पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने बेहतरीन स्किल्स और शानदार टीम वर्क दिखाया, जिसके परिणामस्वरूप फाइनल में भारत को यादगार जीत मिली। यह उपलब्धि दिखाती है कि हॉकी का खेल युवाओं के बीच लोकप्रियता बटोर रहा है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।