👉 यह भी पढ़ें:
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
- PM Modi ने लॉन्च की रामनाथ कोविंद की आत्मकथा, बोले- ‘मुश्किलों से टूटे नहीं, और मजबूत बने’
- Meta पर बढ़ा दबाव, PM Modi के वीडियो मामले में Zuckerberg ने मांगी माफी; जानिए पूरा विवाद
- Nasha Mukt Yuva Campaign: PM मोदी आज शुरू करेंगे 100 हफ्ते का देशव्यापी अभियान, 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य
- PM Surya Sarovar Yojana: ₹5,070 करोड़ की योजना को मंजूरी, पानी के ऊपर लगेगा सोलर पावर का बड़ा नेटवर्क
- Bhogapuram Airport: आज खुलेगा आंध्र प्रदेश का बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कनेक्टिविटी को मिलेगा नया बूस्ट
0:00 left
नई दिल्ली। एशिया कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया था। इसको लेकर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहने है कि अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है।
उल्लेखनीय है कि भारत को मिली शानदार जीत पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था-खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। यहां भी नतीजा वही– भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को इसके लिए बधाई। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है। यह ऐसा है जैसे वह खुद स्ट्राइक लेकर रन बना रहे हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगा और जब सर सामने खड़े हों तो निश्चित रूप से खिलाड़ी खुलकर खेलेंगे।
एशिया कप 2025 ट्रॉफी लेने से इनकार करने पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैं इसे विवाद नहीं कहूंगा। अगर आपने देखा होगा, तो लोगों ने यहां–वहां ट्रॉफी की तस्वीरें पोस्ट की हैं, लेकिन असली ट्रॉफी तब होती है जब आप लोगों का दिल जीतते हैं। जो लोग पर्दे के पीछे काम करते हैं, वही असली ट्रॉफी है. असली ट्रॉफी मैदान पर इतने सारे लोगों का काम और प्रयास है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरा देश जश्न मना रहा है। जब हम वापस (भारत) जाएंगे तो अच्छा लगेगा और हमें अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलेगा।
नकवी के हाथ नहीं ली ट्रॉफी
भारत ने जीत के बाद भी एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। भारतीय टीम ने ट्रॉफी नहीं उठाई और पुरस्कार समारोह वहीं खत्म कर दिया गया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि नकवी ट्रॉफी लेकर अपने होटल के कमरे में चले गए हैं और बोर्ड आईसीसी से इसकी शिकायत करेगा।



