मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिली। बाजार बंद होते समय बीएसई सेंसक्स 61 अंक की गिरावट के साथ 80,364 पर बंद हुआ है, वहीं एनएसई निफ्टी 19 अंक की गिरावट के साथ 24,634 पर बंद हुआ है।
आज बाजार की शुरुआत काफी तेज हुई थी। इसके बाद दोपहर तक बाजार की हालत बदल गई। सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से 400 अंक से ज्यादा गिर गया और निफ्टी भी 24,650 के नीचे आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स पैके शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी टाइटन, एसबीआई और एनटीपीसी में दर्ज हुई। इसके अलावा, इटरनल, ट्रेंट, बीईएल, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट के शेयर भी आज फायदे में रहे। दूसरी तरफ मारुति, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, अडानी पोर्ट्स, एचयूएल, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, पावरग्रिड, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस और टाटा मोटर्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



