कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं पर भाजपा में ही रार, भूपेंद्र सिंह के बयान पर वीडी शर्मा का सांकेतिक वार

Date:

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इसमें वे कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि ऐसे लोगों को पार्टी स्वीकार करें, लेकिन मैं नहीं करूंगा। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बिना नाम लिए भूपेंद्र सिंह को कड़ी चेतावनी दी है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा के कामों से प्रभावित होकर कोई पार्टी में शामिल हुआ है तो संगठन उसका स्वागत करता है। पार्टी में शामिल होने वाले लोग अब भाजपा के हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि व्यक्तिगत रूप से किसी के कुछ विचार हो सकते हैं, लेकिन संगठन के नाते कह रहा हू कि भाजपा में आए लोग अब पार्टी की ताकत हैं। वे अब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी को कोई व्यक्तिगत परेशानी हो तो पार्टी फोरम पर चर्चा की जाती है। भाजपा में कभी कोई मनभेद नहीं होते। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दूसरे दलों के नेताओं को जोड़ने के पीछे एक रणनीति रही है। पार्टी की मजबूती के लिए ऐसा किया जा रहा है। भाजपा की विचारधारा को मानने वाले लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीआईडी के घर पहुंचने पर भड़के टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, कहा-तुम चाहे मेरा गला काट दो, मुझे झुकाने के लिए 7 जन्म लेने होंगे

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद टीएमसी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। शनिवार को सीआईडी की टीम टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस देने पर पहुंची थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मेरा गला काट दो या जो चाहो कर लो, मुझे झुकाने के लिए तुम्हें 10 बार सोचना पड़ेगा और 7 जन्म लेने पड़ेंगे। मैं कोई गद्दार नहीं हूं