वीडी शर्मा की तरफ से चैलेंज आया है दिग्विजय जी, स्वीकार कीजिए नहीं तो बोलने के पहले कम से कम एक बार सोचिए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज भोपाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को नपुसंक कहा था। उनके बयान पर पलटवार करते वीडी शर्मा ने कहा कि मैं एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने की कांग्रेस की मंशा का विरोध करता हूं, तो मुझे ऐसी नपुंसकता मंजूर है। लेकिन, मैं उनके पौरुषत्व को चुनौती देता हूं कि वे अपनी मंशा पूरी करके दिखाएं।

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह शनिवार को भोपाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुछ ज्यादा ही बोल गए। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था कि वीडी शर्मा ने आरोप लगाया है कि आपके आतंकियों से संबंध है। जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वीडी शर्मा मुझे आतंकियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा होती है। ट्रिपल इंजन सरकार होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करते।

शर्मा बोले-ऐसी मानसिकता दुर्भाग्यपूर्ण

इसका जवाब देते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि मैं ऐसा मानता हूं कि इस प्रकार के शब्दों का उपयोग करना उनके जैसे वरिष्ठ के लिए ठीक नहीं है। शर्मा ने कहा कि आपसे एक बात कहना चाहता हूं, जो आपने कहा उसके आधार पर अगर आप हमारे जनजाति और अनुसूचित जाति के भाई बहनों का हक छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं तो मुझे यह नपुंसकता स्वीकार है। दलित-आदिवासी भाइयों का हक मुसलमान को देने के लिए आपका जो प्रयास है, मैं आपके उस पौरुषत्व को भी चैलेंज करता हूं। आपकी मानसिकता दुर्भाग्यपूर्ण है। आपके जैसे हल्के शब्दों का इस्तेमाल मैं नहीं कर सकता।

बयानों के ऑक्सीजन पर दिग्गी की राजनीति

दिग्विजय सिंह अपने बयानों से राजनीति करने में माहिर है। ऐसे बयान देकर चर्चा में आने की कला उन्हें आती है। निश्चित तौर पर वीडी शर्मा के पलटवार पर भी उनका वार आएगा। हर बार ऐसा ही होता है। हो सकता है नहीं भी आए, लेकिन दिग्विजय सिंह को सोचना चाहिए कि सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान कब तक उनको राजनीतिक ऑक्सीजन देते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।