दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण धमाके ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैस सिलिंडर फटने से एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ ही सेकंड में पूरा मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।
यह घटना भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में सुबह करीब 9:30 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने पहले तेज धमाके की आवाज सुनी और फिर देखते ही देखते इमारत जमीन पर आ गिरी। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर दौड़ पड़े।
👉 यह भी पढ़ें:
- पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर धमाका, बीएलए ने जाफर एक्सप्रेस को बनाया निशाना, 26 से अधिक लोगों की मौत
- बीएसएफ मुख्यालय धमाका मामला: दिल्ली से मुख्य संदिग्ध हिरासत में, पाकिस्तान और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तार
- पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा कदम, आधा हुआ प्रधानमंत्री का काफिला
- पंजाब में खतरे की घंटी, धमाके के बाद हाई अलर्ट पर पूरा राज्य, हर संदिग्ध पर कड़ी नजर
पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। अब तक तीन लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन खोजबीन जारी रखी गई
दमकल विभाग ने बताया कि सुबह उन्हें इमारत गिरने और लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बचावकर्मी भारी मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश करते रहे ।
अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में गैस सिलिंडर विस्फोट को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि विस्फोट के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हैं और पूरे इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर घेर लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और राहत कार्य में बाधा न डालने की अपील की है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर वह कौन-सी चूक थी जिसने कुछ ही पलों में एक घर को मलबे में बदल दिया।


