नई दिल्ली। Cockroach Janata Party (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसमें भाग लेने के लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज ही अमेरिका से भारत आए। दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि यह प्रदर्शन परीक्षा और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत दे दी थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगा एक करोड़ का मुआवजा
- Cockroach Janata Party के प्रदर्शन पर कवि कुमार विश्वास का तंज, कह दी बड़ी बात
- कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने कहा-तुरंत बहाल नहीं हो सकता एक्स अकाउंट
- कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को जान से मारने की धमकी, एक्स पर वीडियो शेयर कर दी जानकारी
सोनम वांगचुक हुए प्रदर्शन में शामिल
लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए। वांगचुक ने कहा कि उनका मुद्दा सिर्फ नीट या सीबीएसई तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि वह पिछले चार दशकों से दूरदराज के सरकारी स्कूलों की शिक्षा सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हालात नहीं बदलने से निराशा बढ़ी है।
अभिजीत दीपके ने कहा- यह लंबी लड़ाई है
प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन लंबा चलने वाला है। उन्होंने कहा कि एक महीने से सोशल मीडिया पर इस्तीफे की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से कार्रवाई करने के बजाय ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक किया गया और पोस्ट डिलीट करवाई गईं। दीपके ने कहा, “आप हमारे पोस्ट हटा सकते हैं, लेकिन हमें इस जगह से नहीं मिटा सकते।“लोग कहते हैं आंदोलन, धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या होता है? इससे यह सिद्ध होता है कि हम जीवित हैं!” सरकार के लिए हम हो सकते हैं कीड़े मकौड़े, लेकिन हम जीवित है और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम है।



