नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में दुनिया भर में छा जाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम में स्थान मिल गया है। वैभव को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है। उन्हें इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है। इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल में वैभव का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। हर मैच पर सबकी नजर उन पर रहती थी और उन्होंने दर्शकों को कभी निराश नहीं किया। आईपीएल में रिकॉर्डतोड़ पारियों से सुर्खियां बटोरने वाले इस किशोर बल्लेबाज से अब भारतीय टीम को भी बड़ी उम्मीदें होंगी, क्योंकि उनका सफर घरेलू क्रिकेट से निकलकर विश्व क्रिकेट के मंच तक पहुंच चुका है
👉 यह भी पढ़ें:
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?
- IND vs ENG: नेट्स में चोटिल हुए Vaibhav Suryavanshi, दर्द से कराहते रहे युवा स्टार, वायरल Video ने बढ़ाई फैंस की टेंशन
- IND vs ENG: अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर का तूफान, लेकिन बारिश ने छीनी भारत की जीत
- Vaibhav Suryavanshi : आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर सुनील गावस्कर की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा-बिना देरी इंग्लैंड में डेब्यू कराओ
- ‘15 साल की उम्र में कमाल!’ वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन और युवराज सिंह, जमकर की तारीफ
- किसी को भी बाहर करो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दो” — मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान
सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड
बीसीसीआई ने वैभव को (पुरुष) टीम इंडिया में चुने जाने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी होने पर बधाई भी दी है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। आने वाले समय में भारत अपना पहला टी20 मैच आयरलैंड के खिलाफ 26 जून 2026 को खेलेगा। वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था। ऐसे में उस दिन उनकी उम्र होगी 15 साल, 2 महीने और 30 दिन। अगर वैभव सूर्यवंशी को उस मैच में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन जाएंगे। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट 16 साल और 205 दिन की उम्र में खेला था।
आईपीएल 2025 में मिला था पहली बार मौका
वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत आईपीएल 2025 से हुई थी, जब कुछ मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने 14 साल के वैभव को मौका दिया था। 2026 में वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से आईपीएल में जान डाल दी। आईपीएल 2026 ने भारतीय क्रिकेट को एक नया हीरा दिया। आईपीएल 2026 में वैभव ने बड़े से बड़े गेंदबाज को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
जून अंत में यूके का दौरा करेगी टीम
भारतीय टीम जून 2026 के अंत में यूके का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया सबसे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वहीं इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, वहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में आगामी यूके दौरे के लिए बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।
आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए टीम
श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
एशियन गेम्स में जसप्रीत बुमराह भी
एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। इसमें जसप्रीत बुमराह को भी जगह दी गई है। एशियन गेम्स स्क्वॉड में वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई,जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।



