भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया यह मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि, लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड अपनी पारी शुरू ही नहीं कर सका और मैच रद्द घोषित कर दिया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?
- IND vs ENG: नेट्स में चोटिल हुए Vaibhav Suryavanshi, दर्द से कराहते रहे युवा स्टार, वायरल Video ने बढ़ाई फैंस की टेंशन
- Vaibhav Suryavanshi : आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर सुनील गावस्कर की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा-बिना देरी इंग्लैंड में डेब्यू कराओ
- आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिला स्थान
- ‘15 साल की उम्र में कमाल!’ वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन और युवराज सिंह, जमकर की तारीफ
- किसी को भी बाहर करो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका दो” — मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में सिर्फ 24 गेंदों पर 59 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था।
पारी के आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने तेजतर्रार अंदाज में 21 गेंदों पर 42 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को 189 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
हालांकि, इस मुकाबले में भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं दिया गया था, जहां भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। लगातार तीसरे मैच में बाहर रहने के बाद टीम चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
अब सभी की नजरें सीरीज के दूसरे मुकाबले पर हैं, जहां भारतीय टीम जीत के साथ बढ़त लेने की कोशिश करेगी।



