👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- सीबीआई निदेशक चयन पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “विपक्ष कोई रबर स्टैम्प नहीं”
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित एआई समिट में प्रदर्शन के बाद से उपजा राजनीतिक विवाद ठहरने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में यूथ कांग्रेस नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया गया है। इस पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें अपने बब्बर शेर पर गर्व है।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट हमारी ऐतिहासिक विरासत है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का डेमोक्रेटिक अधिकार है। मुझे यूथ कांग्रेस में अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने कंप्रोमाइज पीएम के खिलाफ देश के हित में निडर होकर अपनी आवाज उठाई है। राहुल गांधी ने लिखा कि इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और यूथ कांग्रेस के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत– सच और संविधान हमारे साथ हैं। राहुल गांधी ने अपने इस पोस्ट में अमेरिका के साथ ट्रेड डील का भी जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता का आरोप लगाया।



