लोकसभा में चीन के मुद्दे पर भिड़े राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर, केक से लकर सूप तक पहुंची बात

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। लोकसभा में जीरो ऑवर के दौरान गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चीन के राजदूत के साथ विदेश सचिव के केक काटने को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने चार हजार किलोमीटर ले लिए, बीस जवान शहीद हुए, लेकिन विदेश सचिव चीन के राजदूत के साथ केक काट रहे हैं। पीएम और राष्ट्रपति चीन को खत लिख रहे हैं। ये बात सरकार नहीं चीन का राजदूत बता रहा है। केक काटने वाली एक फोटो चीन के एंबेसडर ने 1 अप्रैल को पोस्ट की थी।

राहुल गांधी ने ट्रंप के भारत पर टैरिफ लगाने का मामला भी उठाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी। राहुल गांधी ने सदन में सरकार से सवाल करते हुए पूछा, टैरिफ पर आप क्या कर रहे हैं? इसके बाद सरकार की तरफ से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर जवाब देने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि अक्साई चिन किसकी सरकार में चीन के पास गया है। तब हिंदी चीनी भाई-भाई कहते रहे और आपकी पीठ में छुरा खोंपा गया। डोकलाम की घटना के समय कौन चीन के अधिकारियों के साथ चाइनीज सूप पी रहा था और सेना के जवान के साथ खड़े नहीं हुए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस संस्था ने चीन के अधिकारियों से पैसा लिया था, क्या राजीव गांधी फाउंडेशन ने पैसा नहीं लिया है। क्यों लिया गया वो पैसा। डोकलाम के समय में चीन को मुंह तोड़ जबाव दिया गया था और रक्षामंत्री के साथ साथ पीएम भी सीमा के जवानों के साथ खड़े थे। हम कह सकते हैं कि एक इंच जमीन भी पीएम मोदी के समय में चीन के हाथ में नहीं गई है। इन लोगों को जवाब देना होगा कि राजीव फाउंडेशन ने पैसा क्यों लिया था?

एक इंच भी जमीन कोई नहीं हथिया पाया

ठाकुर ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में कह सकते हैं कि डोकलाम की घटना के समय भारतीय सैनिकों ने चीन की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रधानमंत्री स्वयं सीमा पर गए और सेना का मनोबल बढ़ाया। रक्षा मंत्री भी वहां गए। उन्होंने कहा कि भारत की एक इंच भी जमीन कोई नहीं हथिया पाया और सेना ने मोदी सरकार में यह करके दिखाया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 15 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स 130.49 अंक की बढ़त के साथ 77,185.43 पर और एनएलई निफ्टी 26.45 अंक ऊपर जाकर  24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ।