राहुल गांधी की चेतावनी और कांग्रेस के लंगड़े घोड़े…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मध्यप्रदेश की बेजान कांग्रेस में जान फूंकने आए राहुल गांधी ने कांग्रेस के लंगड़े घोड़ों को स्पष्ट चेतावनी दे दी है। उन्होंने साफ कह दिया है कि अब रेस के घोड़े रेस में, बारात के घोड़े बारात में चलेंगे, लेकिन लंगड़े घोड़ों को बाहर कर दिया जाएगा। राहुल गांधी की इस चेतावनी के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस में चर्चा है कि राहुल गांधी ने कहीं कमलनाथ, दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं की ओर तो इशारा नहीं कर दिया।

राहुल गांधी की बातों का अगर विश्लेषण करें तो यह बात साफ है कि लंगड़े घोड़े वे हैं जो पिछले कई दशकों से कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को सत्ता से और दूर करते जा रहे हैं। कांग्रेस के लोग ही इसमें कमलनाथ का नाम शामिल कर रहे हैं, जिनके नेतृत्व में एक जीत के अलावा लगातार हार मिली। जीत भी ऐसी कि वे संभाल नहीं पाए और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आधी कांग्रेस बाहर हो गई। लोकसभा चुनाव में तो कमलनाथ अपने गढ़ छिंदवाड़ा में बेटे को भी नहीं बचा पाए। राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि कई नेता कांग्रेस में रहकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। इस सूची में भी कमलनाथ का नाम इसलिए शामिल किया जा रहा है कि उनके भाजपा में जाने की अफवाह कई बार उड़ चुकी है।

👉 यह भी पढ़ें:

अब बात कर लेते हैं दिग्विजय सिंह की। दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के कारण जमीनी पकड़ वाले इस नेता का प्रभाव अब धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। न तो किसी चुनाव में उनकी सक्रियता नजर आई और न ही किसी मुद्दे पर वे सड़कों पर नजर आए। हां, मीडिया की सुर्खियों में रहना उन्हें आता है और वे अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने की पूरी कोशिश करते हैं। कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि इससे पार्टी को क्या फायदा?

कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की अब तक कोई हैसियत नहीं रही है। एक तो सभी का चयन बड़े नेताओं के हस्तक्षेप से होता रहा है। इसका खामियाजा यह होता है कि वे सिर्फ अपने आकाओं के प्रति वफादारी निभाते रहे हैं। राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब जिला अध्यक्षों से लेकर ब्लॉक स्तर के नेताओं की भूमिका काफी शक्तिशाली होगी।

राहुल गांधी के सामने सबसे बड़ी चुनौती लंगड़े घोड़ों को बाहर करना है। अगर सीधे पार्टी से बाहर कर दिया तो भाजपा के अस्तबल में बहुत जगह है। हालांकि अभी कोई चुनाव नजदीक नहीं है, लेकिन भाजपा तो भाजपा है। मुफ्त में मिले घोड़ों का उपयोग तो वह कर ही लेगी।अगर बाहर नहीं किया और कोई पद भी नहीं दिया, तो वे लगातार रायता फैलाते रहेंगे। इसका एक ही इलाज है कि पूरे घर के ही बदल डालो, लेकिन क्या ऐसा संभव है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली में SIR पर विरोध, राहुल-प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए

दिल्ली में SIR पर विरोध के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए। विपक्ष ने चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग की।

डॉ. मोहन भागवत ने बालाघाट में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की सराहना की

डॉ. मोहन भागवत ने बालाघाट में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की सराहना की। इस बहादुरी ने भारतीय संस्कृति की ताकत दिखाई।

टी20 में अक्षर पटेल ने जसप्रीत बुमराह के मेडन विकेट रिकॉर्ड की बराबरी की

टी20 में अक्षर पटेल ने डबल-विकेट मेडन ओवर फेंककर जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी की। उनकी गेंदबाजी ने टीम इंडिया को मजबूती दी।

16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग, DRDO ने हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में बढ़ाई ताकत

DRDO ने 16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग में सफलता हासिल की। यह एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट सैन्य ताकत बढ़ाएगा।

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, सुनवाई की तारीख तय हुई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सुनवाई की अगली तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय हुई है। मामले में आयोग से जवाब मांगा गया है।

उज्जैन-इंदौर इंटरसिटी बस में आग के बाद एक्शन, AICTSL ने परमिट निरस्त करने की शुरू की कार्रवाई

उज्जैन-इंदौर बस में आग लगने के बाद AICTSL ने बस ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बस का स्टेज कैरिज परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू।

राहुल गांधी के SIR मार्च पर रिजिजू का तंज, कहा भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव न बढ़ाएं

राहुल गांधी के SIR मार्च पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने तंज किया है। उन्होंने भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव बढ़ाने से बचने की नसीहत दी।

धारा 53 में छूटी रसूखदारों की करीब 300 करोड़ की जमीन, क्या वापस लेने की लड़ाई लड़ेगा आईडीए?

इंदौर विकास प्राधिकरण की 300 करोड़ की जमीन धारा 53 के तहत हाईकोर्ट से छूट गई है। अब सवाल है कि क्या आईडीए इसे वापस लेने की कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 2 दिन में लगभग 1100 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी लौटी है। सेंसेक्स 2 दिन में लगभग 1100 अंक चढ़ा है, जो लंबे समय से जारी गिरावट के बाद एक बड़ी सफलता है।

राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर पूछा, चुनाव आयुक्त हमसे मिल क्यों नहीं रहे?

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से मिलने की अनुमति न मिलने पर सवाल उठाया। विपक्ष ने SIR और फॉर्म 6 के विवाद पर प्रदर्शन किया।