मध्यप्रदेश में ‘मोहन मैजिक’ से सत्ता संतुलन, सिंधिया को हराने वाले केपी यादव को मिली ‘शक्ति’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश में निगम-मंडल-प्राधिकरण में नियुक्तिों का सिलसिला जारी है। इसी बीच सियासी गलियारों में एक नाम की खूब चर्चा हो रही है, वह है पूर्व सांसद डॉ.केपी यादव का नाम। डॉ. केपी यादव को मध्यप्रदेश स्टेट सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड में संचालक नियुक्त किया गया है। लोग इसे मध्यप्रदेश भाजपा में सत्ता संतुलन बनाने का मोहन मैजिक बता रहे हैं।

भाजपा के टिकट पर सिंधिया को दी थी शिकस्त

उल्लेखनीय है कि डॉ.केपी यादव ने 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना लोकसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव में हराया था। इसके बाद सिंधिया ने कांग्रेस की सरकार गिरा कर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवा दी थी। इसके बाद सिंधिया राज्यसभा सांसद चुने गए।  

👉 यह भी पढ़ें:

सिंधिया के कारण कट गया था गुना से टिकट

2024 के लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से टिकट देने के चक्कर में केपी यादव का टिकट काट दिया गया था। तब चुनाव प्रचार के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से डॉक्टर केपी यादव को लेकर कहा था कि वह उनकी राजनीतिक भविष्य की चिंता करेंगे। तब से केपी यादव के समर्थक उनके कहीं एडजस्ट होने का इंतजार कर रहे थे।

सिंधिया से बना रहा छत्तीस का आंकड़ा

सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद भी केपी यादव से उनका छत्तीस का आंकड़ा बना रहा। केपी यादव क्षेत्र में सक्रिय रहे, लेकिन सिंधिया के कार्यक्रमों से दूरी बनाए रहे। हालांकि जब भी सीएम डॉ.मोहन यादव के उस क्षेत्र में कार्यक्रम होते तो केपी यादव सक्रिय हो जाते। तब से ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम हो गई थी कि केपी यादव के लिए कुछ बड़ा सोचा जा रहा है।

केपी यादव के साथ रावत को भी मिला स्थान

केपी यादव की नियुक्ति को सिंधिया के गढ़ में सत्ता संतुलन बनाने की कोशिश मानी जा रही है। ग्वालियर-चंबल संभाग से जिन नेताओं को नियुक्ति हुई है, उसमें सिंधिया के विरोधियों को भी जगह देकर भाजपा ने यह बताने की कोशिश की है कि वह संतुलन बनाए रखेगी। यही वजह है कि केपी यादव के अलावा कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत को भी वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। केपी यादव के साथ ही रावत भी सिंधिया विरोधी माने जाते हैं। भाजपा नेता इसे सिंधिया समर्थकों और उनके विरोधियों के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश करार दे रहे हैं। इन नियुक्तियों से भाजपा संगठन ने यह साफ जाहिर कर दिया है कि ग्वालियर-चंबल की राजनीति में सिंधिया का महत्व है, लेकिन संगठन सर्वोपरि है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।