विजयवर्गीय की झांकीबाजी से सीएम ने बनाई दूरी, नगर अध्यक्ष की लाख कोशिश के बाद भी रेवती रेंज नहीं पहुंचे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। प्रदेश के काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों रेवती रेंज को पितृ पर्वत बनाने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए 2024 से मंत्रीजी लगातार मेहनत कर रहे हैं। भाजपा के सारे बड़े नेताओं और मंत्रियों को यहा लाने की कोशिश होती रही है और कई नेता पौधा लगा भी चुके हैं।

सीएम डॉ.मोहन यादव कल यानी शनिवार को इंदौर में थे। वे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के साथ ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल भी हुए, लेकिन रेवती रेंज में पौधा लगाने नहीं पहुंचे। जबकि, शनिवार को ही केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रेवती रेंज पहुंचे थे फिर भी सीएम नहीं गए।

👉 यह भी पढ़ें:

लगातार कोशिश में जुटे रहे नगर अध्यक्ष

सूत्र बताते हैं कि नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सीएम को रेवती रेंज ले जाने के लिए लगातार कोशिश करते रहे। उन्होंने कई बार सीएम को याद भी दिलाया, लेकिन अंत में सीएम ने देरी होने की बात कह वहां जाने से किनारा कर लिया। आखिरकार नगर अध्यक्ष को निराशा ही हाथ लगी।

मिश्रा ने रमेश मेंदोला को भी गाड़ी में बिठाया

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा चाहते थे कि हर हाल में सीएम रेवती रेंज पहुंचे, इसलिए उन्होंने सीएम की गाड़ी में विधायक रमेश मेंदोला को भी बिठवा दिया। मिश्रा का आग्रह था कि एयरपोर्ट के रास्ते में ही रेवती रेंज है, इसलिए पांच मिनट के लिए सीएम चले जाएं, लेकिन वे अपने अभियान में सफल नहीं हो पाए।

केंद्रीय मंत्रियों को बुलवाकर जमाते हैं झांकी

मंत्री विजयवर्गीय 2024 से ही केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के बड़े नेताओं को बुलवाकर झांकी जमाते रहे हैं। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्‌टर सहित कई नेता आए थे। सबसे खास बात यह कि जब भी कोई केंद्रीय मंत्री और बड़ा नेता इंदौर आता है तो मत्रीजी अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पर उसे घेरने पहुंच जाते हैं। शनिवार को जब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष इंदौर आए तो मंत्रीजी अपने लाव-लश्कर के साथ एयरपोर्ट पर थे, ताकि उन्हें भी रेवती रेंज ले जाया जा सके।

रेवती रेंज को लेकर उठ रहे विवाद

रेवती रेंज को लेकर अब विवाद भी उठ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि मंत्रीजी इस पर भी पितृ पर्वत जैसा कब्जा करना चाहते हैं। इसीलिए 2024 से यहां लगातार पौधारोपण के नाम पर बड़े नेताओं और मंत्रियों के लाने का सिलसिला चल रहा है।

कार्यकर्ताओं का स्थायी ठिकाना बना

भाजपा के नेताओं का ही कहना है कि अब बीएसएफ की जमीन रेवती रेंज पर मंत्रीजी का स्थायी ठिकाना हो गया है। इसके लिए शेड भी तैयार हो चुका है, जहां कार्यकर्ता डेरा डाले बैठते हैं। इस तरह धीरे-धीरे कब्जे का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस तरह पौधारोपण के नाम पर एक और पितृ पर्वत की पूरी तैयारी हो चुकी है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।