👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- Amit Shah के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हमें भाषण नहीं, जवाब चाहिए
- Amit Shah बोले- छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है सरकार
0:00 left
पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बिहार में थे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही एक तरह से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत भी कर दी। अमित शाह ने कहा कि लालू जी ने एक ही काम किया है अपने परिवार को सेट करने का। दोनों बेटे सीएम की तैयारी कर रहे हैं। एक बेटी राज्य सभा सांसद हैं, दूसरी बेटी को लोकसभा लड़वाया। पत्नी सीएम रह चुकी हैं। लालू जी ने बिहार के युवाओं को सेट नहीं किया।
शाह ने कहा आरजेडी के समय अपहरण, फिरौती, दंगा आम बात थी। ये लोग घोटाले करते थे और इनको शर्म भी नहीं आती थी। गौ माता का चारा भी बिहार में लालू जी खा गये थे। गोपालगंज में संबोधित करते हुए अमित शाह राजद और कांग्रेस पर बिहार के लिए कुछ भी न करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि लालू यादव केन्द्र सरकार में मंत्री थे, तब उन्होंने बिहार को क्या दिया? उन्हें इसका हिसाब–किताब देना चाहिए। न लालू यादव ने बिहार के लिए कुछ किया और न ही सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने यहां के विकास में कोई योगदान दिया।
बिहार की धरती पर बनाएंगे मां सीता का मंदिर
अमित शाह ने कहा कि गोपालगंज की यह भूमि ने हमेशा देश को नया रास्ता दिखाने का प्रयास किया है। लालू एंड कंपनी ने राम मंदिर बनाने में अड़ंगा लगाया था, लेकिन मैं बता दूं कि अब मां सीता के मंदिर को इसी बिहार की धरती पर स्थापित किया जाएगा। पीएम मोदी जब भी भाजपा के लिए वोट मांगने आए तो बिहार की जनता ने ईवीएम को कमल के फूल से भर दिया। इस साल बिहार में चुनाव है। बिहार को तय करना है कि उन्हें लालू–राबड़ी के जंगलराज के रास्ते पर जाना है या मोदी–नीतीश के विकास के पथ पर। मोदी जी 10 साल में कई विकास के काम किए हैं, जो कांग्रेस पार्टी कभी नहीं कर पाई। शाह ने कहा कि एक बार और पांच साल एनडीए की सरकार बनाइए। हम बिहार को बाढ़ से मुक्त कराएंगे।
नीतीश कुमार बोले-मुझसे दो बार गलती हो गई
सहकारिता विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मुझसे दो बार गलती हो गई, लेकिन अब कभी नहीं होगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था ये मैं कैसे भूल सकता हूं। पहले बिहार की क्या स्थिति थी सब जानते हैं शाम को कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। हिंदू–मुस्लिम के बीच झगड़े होते थे। पढ़ाई का हाल भी बेकार था। इलाज का इंतजाम नहीं था। उन्होंने कहा कि याद रखिएगा पहले के लोगों ने काम नहीं किया, इसलिए सब साथ रहिएगा। बिहार के विकास में केंद्र का भी सहयोग मिल रहा है।



