पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। राजनीतिक जगत से लेकर आम नागरिकों तक, हर कोई देश की प्रथम नागरिक को जन्मदिन की बधाई दे रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।
देश की सबसे आधुनिक ट्रेनों में गिनी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा में है। वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20888) शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण शिवसागर रोड स्टेशन के पास चार घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भारत ने वैश्विक स्तर पर एक बड़ी कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता हासिल की है। पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को मिलने वाली आर्थिक सहायता पर निगरानी रखने वाली दुनिया की सबसे प्रभावशाली संस्था Financial Action Task Force (FATF) में भारत को उपाध्यक्ष (Vice President) का पद मिला है।
भारत ने वैश्विक वित्तीय सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पहली बार भारत को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) का उपाध्यक्ष पद मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी विवेक अग्रवाल को जुलाई 2026 से जून 2027 तक FATF का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ भारत की मजबूत भूमिका को दर्शाती है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 20 जून को जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले शुक्रवार को पीएम मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने पीएम मोदी से कहा है कि वे उन छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा दें, जिनकी परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग भी की है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार बयान दिया है। शुक्रवार को अयोध्या में योगी ने कहा कि बस 15 दिन और इंतजार कर लें, थोड़ा धैर्य बनाए रखें और बल्कुल भी चिंता न करें। सरकार ने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने पर पूरा सच सामने आएगा और जो भी अपराधी होगा वह बचेगा नहीं।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भारत ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है। भारत की स्थायी मिशन की प्रथम सचिव अनुपमा सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।"
PM Modi France Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक खास वीडियो संदेश जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मैक्रों इस वीडियो में हिंदी बोलते हुए नजर आए।
अपना इंदौर नगर निगम भी गजब है। नगर निगम के अपने विभाग नगरीय प्रशासन मंत्री इंदौर के ही हैं, लेकिन सीएम के कार्यक्रम वाले होर्डिगों से उनका ही फोटो गायब कर देता है। अरे, नगर निगम को तो कैलाश विजयवर्गीय के होर्डिंग पूरे शहर में परमानेंट लगवा देना चाहिए।
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरो को तगड़ा झटका लगा है। शिवसेना यूबीटी की संसदीय दल की बैठक में नौ में से तीन ही लोकसभा एमपी पहुंचे। छह लोकसभा एमपी व्हिप के बाद भी नहीं आए। उद्धव गुट की मीटिंग में पहुंचने वाले सांसदों में राजाभाऊ पराग प्रकाश वाजे, अनिल देसाई और अरविंद सावंत शामिल है।
महाराष्ट्र के नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी से कथित मारपीट, ब्लैकमेलिंग, यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े सनसनीखेज मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है
फ्रांस में चल रहे जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट भारतीय जहाजों पर हुए हमले पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में स्थाई शांति होनी चाहिए। मिडिल ईस्ट में जो समझौता हो रहा है उसमें भारतीय नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने भोपाल और रीवा संभाग के कमिश्नर हटा दिए हैं। अब कर्मवीर शर्मा भोपाल और शैलेंद्र सिंह रीवा के नए संभागायुक्त होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है। कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख सचिवों, सचिवों और निदेशकों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का कॉकरोच वाला बयान खूब चर्चा में रहा था। इसके बाद उनका एक और बयान चर्चा में आया है, जिसमें उन्होंने साइबर फ्रॉड के आरोपी को परजीवी बताते हुए उसे बेल देने से मना कर दिया।
सपा चीफ अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए धर्म का मतलब धन है। इस सरकार में अमीर आदमी अमीर हो रहा है, जबकि गरीब आदमी गरीब होता रहा है। इस बार हम गोरखपुर में बीजेपी को जीरो पर लाने के लिए काम करेंगे। हमने गोरखपुर में नतीजे बदलने का संकल्प लिया है। बहुत जल्द पार्टी संगठन यह तय करेगा कि गोरखपुर में पार्टी की बैठक कब की जाए।
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शिवसेना (यूबीटी) की वरिष्ठ नेता Priyanka Chaturvedi ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
गुजरात के वडोदरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। वडोदरा-जरोद रोड पर कोटंबी गांव के पास आज तड़के हुए भीषण हादसे में एक तेज रफ्तार लक्जरी बस ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के 9 सांसदों में से 6 के बगावती तेवरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। अटकलें हैं कि ये सांसद Eknath Shinde के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट का रुख कर सकते हैं।
अमेरिका के रक्षा विभाग (Pentagon) ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने वैश्विक रणनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी सेना की महत्वपूर्ण कमांड US Indo-Pacific Command का नाम बदलकर फिर से US Pacific Command (USPACOM) कर दिया गया है
शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने नीट के री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि एक परीक्षा के री-टेस्ट कराने के लिए सरकार को अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम करने पड़े हैं। पेपर लीक माफिया ने सरकार को घुटनों पर ला दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए। बैठक में राज्य के कर्मचारियों के तबादलों को लेकर यह तय किया गया कि आज यानी मंगलवार रात 12 बजे तक ही तबादले हो पाएंगे। कैबिनेट ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित लागत की मंजूरी भी दे दी है।
शहर की कई गृह निर्माण संस्थाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने वाले इंदौर के सहकारिता निरीक्षक संजय कूचनकर का एक बार फिर से जबलपुर ट्रांसफर हो गया है। इससे पहले भी उनका ट्रांसफर जबलपुर हुआ था, लेकिन वे कोई न कोई बहाना बनाकर इंदौर से रिलीव नहीं हुए। इस बार देखना है कि वे रिलीव होते हैं या नहीं।
री-नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक, फर्जीवाड़े और परीक्षा से जुड़ी अफवाहों पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। पेपर लीक और परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है, जिसने लाखों छात्रों और अभिभावकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। यमुनानगर के मेजा थाना क्षेत्र स्थित कुकुरकटवा गांव में हुए इस ट्रिपल मर्डर ने गांव में सनसनी और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
जब से श्याम टेलर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, तब से इंदौर अध्यक्ष को लेकर घमासान जारी है। युवाओं के संगठन के इस पद के लिए दावेदार ऐसे लगे हैं, जैसे लोकसभा और विधानसभा के लिए टिकट मांग रहे हों। अधिकांश दावेदार धन्नापति हैं, जिससे आम कार्यकर्ता खुद को असहाय महसूस कर रहा है।
पटना में खान सर की कोचिंग सेंटर में तोड़-फोड़ के मामले में ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को जमानत मिल गई है। जेल से बाहर होने के बाद उन्होंने खान सर यानी फैजल खान पर कई आरोप लगाए।
जयपुर में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ धक्का-मुक्की हुई और किसी ने उन्हें थप्पड़ भी मार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक संदिग्ध कट्टरपंथी की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के सामने एक ऐसे नेटवर्क के संकेत मिले हैं, जिसकी जांच अब कई राज्यों तक फैल गई है। मध्यप्रदेश आतंक निरोधी दस्ता (ATS) की कार्रवाई के बाद भोपाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश के अन्य इलाकों में संदिग्ध संपर्कों की जांच तेज कर दी गई है।
फ्रांस के खूबसूरत बंदरगाह शहर नीस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई हाई-लेवल बैठक में कई बड़े और रणनीतिक फैसले लिए गए।
उत्तरी अरब सागर में एक बड़ा समुद्री हादसा टल गया, जब संकट में फंसे 14 भारतीय नाविकों को एक रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए सुरक्षित बचा लिया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना ने इस मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय नाविकों की जान बचाने में मदद की।
मध्य प्रदेश के मुरैना और राजस्थान के धौलपुर के बीच हेतमपुर स्टेशन के पास रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल फटने के बाद आग लगने की अफवाह फैल गई। इसके बाद लोग ट्रेन से कूदने लगे और सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने गले मिल कर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने 'भारत इनोवोट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
ओमान की खाड़ी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत में गुस्से की लहर दौड़ गई है। आम नागरिकों से लेकर राजनीतिक नेताओं तक, हर कोई इस घटना को लेकर सवाल उठा रहा है।
राजधानी दिल्ली के कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मशहूर पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मौके पर रखे तीन कमर्शियल LPG सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित मुलाकात अब तय हो गई है। व्हाइट हाउस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दोनों नेताओं के बीच G7 Summit के इतर बुधवार को द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।
बिहार में रविवार को आयोजित हो रही मद्य निषेध विभाग की परीक्षा से पहले राजधानी पटना का पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए आए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया, पथराव किया और ट्रेन परिचालन बाधित कर दिया।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावे की धनराशि चोरी होने के मामले में योगी सरकार ने अब सक्त एक्शन लिया है। सरकार ने विशेष जांच समिति (एसआईटी) का किया है। यह समिति पूरे मामले की जांच कर 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
बड़ी मुद्दतों के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर कल यानी रविवार को इंदौर में पधार रहे हैं। इसके पहले कई बार उनके इंदौर दौरे का कार्यक्रम बना, लेकिन राजनीति ऐसी चली कि दौरा टलता ही रहा। इस बार पक्का है। भाजयुमो नगर अध्यक्ष के धन्नापति दावेदारों ने एक बार फिर से ताकत लगा दी है और पूरे शहर को होर्डिंगों से पाट दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंधु नदी के पानी को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार आतंकवाद प्रायोजित करने वालों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देगी।
शहर के एक कुख्यात जेल रिटर्न भूमाफिया ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। इसमें शहर के हर तरह के सारे माफिया पहुंचे। कुछ ऐसे भी पहुंचे जिनका भूमाफिया से कुछ लेना था, कुछ ऐसे भी पहुंचे जिन्हें वह चूना लगा चुका था और कुछ ऐसे भी पहुंचे जिन्हें उसने अपने मोहजाल में फांस रखा है।
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा तब हुआ जब यह विमान सेना के एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। यह एक कार्गो विमान था, जिसका इस्तेमाल सैन्य सामान और जरूरी सामग्री की ढुलाई के लिए किया जाता है।
शारजाह से कोझिकोड जा रही Air Arabia Flight G9 454 में शनिवार तड़के तकनीकी खराबी का पता चलते ही हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर विमान को तुरंत कोझिकोड के बजाय कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया, जहां इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू करते हुए उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
भारत-पाकिस्तान संबंधों के बीच एक बार फिर तीखा संदेश सामने आया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक सीमा पार आतंकवाद पूरी तरह बंद नहीं होता, तब तक सिंधु नदी का पानी आतंकवाद को संरक्षण देने वालों तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित नगर पालिका भर्ती घोटाले (Municipality Recruitment Scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके और उनसे जुड़े कुल 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार तड़के बड़ा भूचाल आ गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब 3 बजे हुई इस कार्रवाई ने राज्य की सियासत में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि ईरान द्वारा भारतीय जहाजों पर किए गए ड्रोन हमले को अमेरिकी सेना ने नाकाम कर दिया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की ईरानी कोशिश पूरी तरह विफल कर दी गई।
अमरनाथा यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है जो 28 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग की। इसकी जानकारी शाह ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम लगाता बढ़ रहे हैं। इसके कारण देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। मई माह में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई।
मीनाक्षी नटराजन को नामांकन खारिज होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द होने को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने कहा कि अगर उनकी याचिका सुनी जाती है तो यह अनुच्छेद 329 के परे होगा। इससे एक नई परंपरा शुरू होगी कि नामांकन खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई कर सकता है।
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी रिश्तेदार और भतीजे प्रशांत सिंह (29) की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पांच मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते पूरे भवन को धुएं से भर दिया, जिससे कई लोग अंदर ही फंस गए।
ओमान तट के पास हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद कांग्रेस पार्टी ने अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और केंद्र सरकार दोनों पर तीखा निशाना साधा है। पार्टी ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नाविकों की मौत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है।
मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव से कांग्रेस पूरी तरह बाहर हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द होने के बाद आज गुरुवार को भाजपा के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया है। इस पर पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
विधानसभा 4 में एक कुत्ते को गंदगी फैलाने को लेकर हुआ विवाद हालांकि अभी थमा नहीं है, लेकिन इस पर पानी डालने की कोशिश हो रही है। इस विवाद के बाद नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने विधानसभा चार के प्रभारी विरेंद्र शेड़गे को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था, लेकिन आज तक जवाब नहीं दिया गया है।
मध्यप्रदेश की राज्यसभा की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद भाजपा के तीनों उमम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंप दिया है।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई करने को कहा है। इधर, नाम वापसी की आज अंतिम तारीख है।
देश में एक बार फिर निपाह वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है। केरल के कोझिकोड जिले में 43 वर्षीय एक व्यक्ति की शुरुआती जांच में निपाह वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
हरियाणा के हांसी शहर में गुरुवार सुबह हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। फव्वारा चौक के पास खुलेआम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक जिम संचालक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ओमान तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। इस घटना के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिका के शीर्ष राजनयिक को तलब किया और औपचारिक विरोध दर्ज कराया।
देशभर के करोड़ों वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बढ़ती महंगाई और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे आने वाले समय में पेट्रोल की कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है।
मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसमें भाजपा के तीनों प्रत्याशियों तरुण चुग, महेश केवट और रजनीश अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा मंगलवार को रद्द हो गया था।