मध्यप्रदेश में 29 आईएएस अफसरों के तबादले, सीएम के सचिव आलोक सिंह हटाए गए, भोपाल और रीवा के कमिश्नर भी बदले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग  ने भोपाल और रीवा संभाग के कमिश्नर हटा दिए हैं। अब कर्मवीर शर्मा भोपाल और शैलेंद्र सिंह रीवा के नए संभागायुक्त होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार सिंह को भी हटा दिया गया है। कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख सचिवों, सचिवों और निदेशकों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

सीएम के सचिव की जिम्मेदारी बदली

ताजे आदेश के अनुसार आलोक कुमार को पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भोपाल कमिश्नर रहे संजीव सिंह को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। रीवा संभागायुक्त बाबू सिंह जामोद को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का सचिव बनाया गया है। मुकेश चंद्र गुप्ता को जेल विभाग का प्रमुख सचिव, डॉ. ई. रमेश कुमार को राजस्व विभाग का प्रमुख सचिव और विवेक कुमार पोरवाल को खनिज साधन विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों के बदले विभाग

मुकेश चंद्र गुप्ता (1998) – सचिव, मप्र मानवाधिकार आयोग से प्रमुख सचिव, जेल विभाग बनाए गए।

डॉ. ई. रमेश कुमार (1999) – प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग नियुक्त किए गए।

विवेक कुमार पोरवाल (2000) – प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग से प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग बनाए गए।

संजीव सिंह (2005) – संभागायुक्त, भोपाल से सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाए गए।

बाबू सिंह जामोद (2006) – संभागायुक्त, रीवा से सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग नियुक्त किए गए।

दीपक सिंह (2007) – राज्य निर्वाचन आयोग से आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बनाए गए।

आलोक कुमार सिंह (2008) – मुख्यमंत्री सचिवालय से पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक नियुक्त किए गए।

अमित तोमर (2009) – पंजीयन महानिरीक्षक से प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम बनाए गए।

सतेन्द्र सिंह (2009) – आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाओं से आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बनाए गए।

कर्मवीर शर्मा (2010) – आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से संभागायुक्त, भोपाल नियुक्त किए गए।

भास्कर लाक्षाकार (2010) – आयुक्त, कोष एवं लेखा से आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति बनाए गए।

दिनेश श्रीवास्तव (2010) – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग नियुक्त किए गए।

शैलेंद्र सिंह (2010) – सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संभागायुक्त, रीवा बनाए गए।

सौरव कुमार सुमन (2011) – पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से आयुक्त-सह-संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण नियुक्त किए गए।

नेहा मारव्या सिंह (2011) – अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग से संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं बनाई गईं।

मनोज पुष्प (2011) – सहकारिता विभाग से संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाए गए।

प्रीति जैन (2011) – संभागीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल, इंदौर से संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय), इंदौर बनाई गईं।

रोहित सिंह (2012) – अपर सचिव, वित्त विभाग से प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम नियुक्त किए गए।

हर्षिका सिंह (2012) – संचालक, बजट से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) बनाई गईं।

भारती जाटव ओगरे (2012) – अपर सचिव, खनिज साधन विभाग से अपर सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग नियुक्त की गईं।

अमनबीर सिंह बैंस (2013) – ऊर्जा विकास निगम से आयुक्त, कोष एवं लेखा विभाग बनाए गए।

कैलाश वानखेड़े (2013) – अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन से अपर सचिव, ऊर्जा विभाग नियुक्त किए गए।

अमर बहादुर सिंह (2013) – अपर आयुक्त, राजस्व, जबलपुर संभाग से अपर सचिव, जनजातीय कार्य विभाग बनाए गए।

पवन कुमार जैन (2013) – अपर आयुक्त, राजस्व, सागर संभाग से उप सचिव, सहकारिता विभाग नियुक्त किए गए।

रानी बाटड़ (2014) – उप सचिव, सहकारिता विभाग से उप सचिव, श्रम विभाग एवं सचिव, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल नियुक्त की गईं।

विनय निगम (2014) – महाप्रबंधक, पाठ्य पुस्तक निगम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) बनाए गए।

मंजूषा विक्रांत राय (2016) – उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग से उप सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग बनाई गईं।

शैली कनाश (2019) – संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय), इंदौर से संभागीय सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल, इंदौर बनाई गईं।

अरविंद कुमार शाह (2021) – अपर आयुक्त, नगर निगम, जबलपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत, भोपाल नियुक्त किए गए।

अपर मुख्य सचिवों को अतिरिक्त प्रभार

-के.सी. गुप्ता (1992): अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

-अनिरूद्ध मुकर्जी (1993): अध्यक्ष, राजस्व मण्डल ग्वालियर को पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक, एप्को का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

-गुलशन बामरा (1997): प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य विभाग को प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

-सोनिया मीना (2013): अपर सचिव, वित्त विभाग को आयुक्त-सह-संचालक, संस्थागत वित्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।